रे रे लोयो, रेरेला, रेला रे रेला...गोंडी शादी गीत-
ग्राम,पंचायत-कोरेंडा, ब्लॉक्-नारायनपुर-जिला-नारायनपुर (छ.ग.)से सोनवा गोंडी भाषा में एक शादी गीत सुना रहा है:
रे रे लोयो रे रेला रेला रेरेला-
रेरेलोयो,रेरेला,रेला,रेरेला-
मरमा टोला धकलारा,धकलारा संगो-
मरमा टोला धकलारा,धकलारा संगो-
रिरीलोयो,रिरीला रीरिला रीला-
री री लोयो री रीला री रिला रीला (168137).CS
Posted on: Jun 02, 2020. Tags: GONDI SONG NARAYANPUR CG SONG SONOWA VICTIMS REGISTER
मैंने अपने पैसे से शौचालय बनवाएं हैं, पैसा भी नहीं मिला है, राशन भी नहीं है, कृपया मदद करें...
ग्राम-टांकीटोला, पंचायत-खमरौद, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से संतकुमार धुर्वे के साथ जीरा बाई अपनी समस्याओं से अवगत करा रहे हैं | लॉकडाउन की वजह से उनका काम काज बंद है और खाने पीने में बहुत समस्या जा रही है , उनके पास राशन नहीं है |उन्होंने अपने पैसे शौचालय से बनवाया है ,योजना के अनुसार पंचायत द्वारा उन्हें राशि मिलनी थी लेकिन उन्हें नहीं मिली है इसलिए वह सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं ,कृपया साथी दिए हुए नम्बरों पर फ़ोन कर सम्बंधित अधिकारीयों को फ़ोन क्र दबाव बनायें और साथी की मदद करें: सरपंच@9165520567. सचिव@ 8959051940. संपर्क-जीरा बाई@7803023360.
Posted on: Jun 01, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MP ANUPPUR SANTKUMAR DHURVE SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में पानी की समस्या है, आधा किलो मीटर दूर जाना पड़ता है...मदद की अपील .
गाँव चटुआ, खंरोद पंचायत, ब्लॉक पुष्पराज गढ़ ,अनुपपूर जिला से सिरिपेन सिंग बता रहे हैं कि उनके गाँव में पानी की समस्या है,आधा किलो मीटर दूर जाना पड़ता है ,बहुत तकलीफ हो रहा है ,इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि अधिकारियों से बात करके समस्या हल करने में मदद करें | सरपंच का नंबर @9165520567 ,संपर्क नंबर@9340824459 . (168982 ) NM
Posted on: Jun 01, 2020. Tags: ANUPPUR WATER PROBLEM SIRIPEN SINGH SONG VICTIMS REGISTER
उरला रायपुर : राशन कार्ड नहीं है, काम भी बंद हो गया है, खाने पीने की बहुत समस्या हो रही है...
उरला वार्ड नम्बर-2 रायपुर छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी देवी बता रही है कि उनके पास राशन कार्ड नहीं है, उनके पति का काम भी बंद हो गया है, उनके परिवार में 3 लोग है |उनके यहाँ चावल मिलना बंद हो गया है, खाने पीने की बहुत समस्या हो रही है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करें: नगर निगम आयुक्त बीरगाँव नम्बर@9479059150, संपर्क नम्बर@7999924295. (168977)
Posted on: May 31, 2020. Tags: CORONA PROBLEM LAXMI DEVI RAIPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
Impact: लॉकडाउन के वजह से चांपा में फंसी हुई थी सीजीनेट के मदद से अपने घर पहुँच गयी...
रुकमनी सेन जिला-रायपुर छत्तीसगढ़ की रहने वाली है, लेकिन 24 मार्च 2020 से लॉकडाउन के वजह से जिला-जांजगीर चांपा, में ही फंसी हुई थी, रुकमनी आँख से विकलांग भी हैं जिसके वजह से उन्हें लॉकडाउन में बहुत से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था और उन्होंने अपनी बात सीजीनेट में रखा, सीजीनेट के साथियों के मदद से उनको उनके घर तक सही सलामत पहुचाया गया, इसलिए वे सीजीनेट के सभी साथियों को बहुत-बहुत धन्यवाद दे रही है : संपर्क नम्बर@:9174198733. (168584)
