हमारे गाँव में बहुत सी महिलाएं चरखे से कपड़े बनाती हैं और अपना नियमित रोज़गार प्राप्त करती हैं...
ग्राम हथौद जिला बालोद छत्तीसगढ़ से राम सिंह देवांगन बता रहे है कि खादी ग्रामोद्योग विभाग की मदद से उनके गाँव में 30-35 महिलाये चरखे से कपड़ा बना रही हैं और उनको लगातार रोज़गार मिल रहा है. ऐसे ही आप भी अपने गाँव में कर सकते हैं इसके लिए राज्य शासन के खाड़ी ग्रामोद्योग विभाग से मदद मिलती है. ये महिलाएं कई प्रकार के कपडे बना सकते है उसमे चादर, लुंगी, टॉवेल, पेंट कपडा, शर्ट कपडा इत्यादि शामिल है| इससे हमारी मजदूरी और रोजगार मिलता है इसमें एक समस्या है जो कि भुनकरो के लिए जो वर्कशेड बनाया गया था इस वर्ष 2017 में किसी बुनकर के लिए वर्कसेट नहीं बना है तो वे बोल रहे है कि बुनकर का वर्कशेड का निर्माण हो ऐसा वे शासन से मांग कर रहे है |
Posted on: Dec 15, 2017. Tags: RAM SINGH DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : बांस की लकड़ी और सन की रस्सी से बना कांवड़ आदिवासी का पिक अप वैन है...
सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-अमोड़ी, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से बाबूलाल नेटी गाँव के रामप्रसाद जी से कांवड़ बनाने के बारे में बात कर रहे है वे बता रहे हैं कि कांवड़ को बांस की लकड़ी और सन की रस्सी से बनाया जाता है और उसके बीच में टोकनी रखी जाती है और वो गाँव के लोगों के बहुत काम में आता है जैसे इसकी मदद से मिटटी, पत्थर, अनाज ये सब लम्बी दूरी तक इसमें ढो सकते है और इसको महिला पुरुष दोनों इस्तेमाल में ला सकते है यह व्यक्ति की क्षमता पर निर्भर है पर इसमें 40-50 किलोग्राम तक सामान आराम से ढो सकते है आदिवासी इलाकों में ग्रामीण अक्सर इसको बाजार भी लेकर जाते है. बाबूलाल नेटी@9713997981.
Posted on: Dec 15, 2017. Tags: RAMPRASAD ANTAGADH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
लाज बचाओ कृष्ण मुरारी...भजन गीत -
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता तबला वादन के साथ क्लासिकल भजन सुना रहे है:
लाज बचाओ कृष्ण मुरारी-
तुम बिन औरन दूजा-
बीच भंवर में आन पड़ी है-
मैया मोरी डगमग डोले-
लाज बचाओ कृष्ण मुरारी...
Posted on: Dec 15, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
झूला झूलन आई हो जगदंबा भवानी...देवी गीत -
ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सोनू केवट एक गीत सुना रहे हैं :
झूला झूलन आई हो जगदंबा भवानी – पहला झूला मैहर झूली
शारदा नार कहाई हो जगदंबे भवानी – दूसर झूला अवधपुर झूली – राम की नार कहाई हो जगदंबा भवानी – तीसर झूला माँ कुदरगढ़ झूली...
Posted on: Dec 15, 2017. Tags: SONG SONU KEWAT VICTIMS REGISTER
ओ-ओ-ओ हाय मैं तो गावत हूँ गा...सीजीनेट गीत -
ग्राम-धुमाधाड़ (भगतपारा) जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल एक गीत सुना रहे है:
ओ-ओ-ओ हाय मैं तो गावत हूँ गा-
गाय के ददरिया सुनावत हूँ रे-
सीजीनेट स्वर निकाले-
मोबाइल रेडियो शुभ्रांशु सर रे भैया-
गोंडवाना क्रान्ति लाने-
हीरा सिंह मरकाम रे भैया-
सीजीनेट में रिकॉर्ड करा-
सीजीनेट में रिकॉर्ड...


