Bultoo (Bluetooth) Radio in Dehati language from Balaghat MP: 29th March 2017...

Today Khilesh Marskole and Uma Uikey are presenting a Bultoo Radio Program in Dehati language spoken in Balaghat area of MP in this latest edition of Bultoo radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.

Posted on: Mar 29, 2017. Tags: BALAGHAT KHILESH MARSKOLE UMA UIKEY SONG VICTIMS REGISTER

गाँव के एक भाग में ३ माह से बिजली नहीं बिल आ रहा, जहां बिजली है वहां तार पेड़ पर लटका है...

सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा के साथ चलते हुए सुखसागर सिंह पावले आज ग्राम-बिजौडी ,पोस्ट-पसला, तहसील-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) में पहुंचे हैं अभी उनके साथ गणेश प्रसाद कोल और मुनिदास केवटी हैं जो बता रहे है कि वार्ड क्रमांक में 9 बिजली लगा दी गई लेकिन खम्बा झुका हुआ है और आम के पेड़ को टच हो रहा है जिससे भारी दुर्घटना हो सकती है तो इनका कहना है बिजली बंद करवा के खम्बे को अच्छे से खड़ा कर दे लेकिन लाइनमेन बोलता है की आज हो जायेगा कल हो जायेगा और ध्यान नहीं देते है और गाँव के एक भाग में ३ माह से बिजली नहीं पर बिल आ रहा इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, बिजली विभाग@9425185263, 9425182576. पावले@9479003196

Posted on: Mar 29, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER

बचपन में माई, काहे कर दी सगाई, मोरी सुनले दुहाई, मेरी माई रे...गीत

ग्राम-राम्हेपुर, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से सरला श्रीवास गीत सुना रही है गीत के माध्यम से बेटी अपनी माँ से पूछ रही है कि बचपन में ही मेरी सगाई क्यों कर दी:
बचपन में माई, काहे कर दी सगाई-
मोरी सुनले दुहाई, मेरी माई रे-
थोड़ी हुई सयानी, छिन ली हाथों से गुड़िया-
चूल्हे चोका, बर्तन तकिया सिमटी मेरी दुनिया-
बैरन भोजाई आग, कैसी लगाई-
मोहे आई रुलाई, मोहे माई रे-
मोरी सुनले दुहाई, मेरी माई रे-
छोटा भय्या जब जाए मदरसा, मै मन मन में रोऊ-
उमर पड़ाई की है फिर भी, घर में बर्तन धोऊ-
चोखट पे माई, लक्ष्मण रेखा बनाई-
कैसे लाघु ये खाई, मोरी माई रे-
मोहे आई रुलाई, मोहे माई रे-
कर दी अगर सगाई, लेकिन शादी जल्दी मत करना...

Posted on: Mar 29, 2017. Tags: SARLA SHRIWAS SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में: बकरी के पेशाब से दमा का इलाज-

ग्राम-सलेय्या कला, पोस्ट-सावरी बाज़ार, तहसील-मोहखेड़, जिला-छिन्दवाडा (मध्यप्रदेश) से सविता धुर्वे प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में जानकारी दे रही है कि कैसे बकरी के पेशाब से दमा और खांसी का उपचार किया जाता है. छोटे बच्चों को इंजेक्शन नही लगाते है बचपन में तो अगर उनको सर्दी खांसी हो जाती है तो क्षेत्र के लोग सुबह सुबह गर्म बकरी का मूत्र २ चम्मच पिला देने से ठीक हो जाते है. किसी को दमा साँस की बीमारी हो तो वो भी सुबह एक कप बकरी का मूत्र पीने से ठीक हो जाता है. वे बता रही हैं कि गाँव के लोगों के पास पैसे काम होते हैं इसलिए इस तरह की प्राकृतिक चिकित्सा उनके लिए अधिक उपयोगी है इस तरह की चिकित्सा में साइड अफेक्ट भी नहीं होता। सविता धुर्वे@7509070023.

Posted on: Mar 29, 2017. Tags: SAVITA DHURVE SONG VICTIMS REGISTER

मेरे पापा, मेरे पापा...गीत

पटेल नगर, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से कंचन कुमारी,चंचल कुमारी एक गीत सुना रही है:
मेरी कमी आसमा मेरे पापा-
मै हूँ जहा है वहां, मेरे पापा, मेरे पापा-
तुम साँसों के पास रहो, शामो शहर मेरे पास रहो-
जहा मेरे आसूं ही भले, वही मुझे हंस के मिले-
रूठूँ जो मै तुमसे, इतना डरते हो-
मेरे लिए किस्मत से, जीवन साथी हो-
मेरे पापा, मेरे पापा...

Posted on: Mar 28, 2017. Tags: KACHAN KUMARI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »