छत्तीसगढ़ के दुलरवा बेटा...छत्तीसगढ़ी गीत -
जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे है:
छत्तीसगढ़ के दुलरवा बेटा-
सोते उठ के करतन भूता काम गा-
सात किलो चावल मिलत है-
भूख में है परेशान गा-
शीशी दवाई के अतका रेट बढे है-
फसल के कीमत गल्लो नहीं पुरत है-
महंगाई बेरोजगारी कमर तोड़ दी-
मरन लगे किसान गा मरन लगे किसान गा-
कैसन मुख्या चुन डारे दीदी-
कैसन मुख्या चुन डारे भैया...
Posted on: Dec 16, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
प्रभु जी से प्रेम लगाना क्या तुम सहज ना जाना...भजन -
ग्राम-गिलगी, पंचायत-लाखनटोला, तहसील-भरतपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से अमृतलाल यादव एक भजन सुना रहे हैं :
प्रभु जी से प्रेम लगाना क्या तुम सहज ना जाना – प्रेम किया था राजा मोरथधुज ने
सोते पर आरा चलाना क्या तुम सहज ना जाना – प्रेम किया था भक्त प्रह्लाद ने – सोते पर आरा चलाना क्या तुम सहज ना जाना...
Posted on: Dec 16, 2017. Tags: AMRITLAL YADAV SONG VICTIMS REGISTER
तेह आजा बे नोनी वाली बाजार कोटमी के...छत्तीसगढ़ी गीत -
ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-फुन्गा, जिला-अनुपपुर (छत्तीसगढ़) से सोनू केवट एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे है:
तेह आजा बे ननोनी वाली बाजार कोटमी के-
आलू के वोही भाव गोभी के वोही भाव-
भाव बढे है कुंदरू के तेह आजा बे नूनी-
बाई मंगल बाजार कोटमी के-
तेह आजा बे नोनी वाली बाजार कोटमी के...
Posted on: Dec 16, 2017. Tags: SONG SONU KEWAT VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : गले एवं मुंह के छालो का घरेलू उपचार -
भोरमदेव वन आंचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य अमित साहू मुहं में छाले पड़ जाते है और गले गर-गर लगता है आज उसके घरेलू इलाज के बारे में जानकारी दे रहे है वे बता रहे हैं कि एक लोटा कुन कुना गरम पानी में एक चम्मच नमक डालकर कुल्ला करके पानी को बाहर फेक दें, मुहं में छाला है तो फिटकरी ले लेवे छोटा सा और उसको चूसते रहने से गला के छाला, मुहं के छाला, जीभ के छाला को तत्काल दो दिन में राहत पहुंचाता है और टमाटर का जूस इसमें विटामिन c की मात्र कैल्शियम एकोलाईट की मात्रा रहता है टमाटर के जूस को एक कप ले उसमे दो चम्मच मिश्री मिलाकर छानकर उसे 5 दिन तक पीये इससे भी इस समस्या में बड़ी राहत मिलती है| अमित साहू@8964931287.
Posted on: Dec 16, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में बिजली लगा है लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं लगा है शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है...
ग्राम-हर्रई, पोस्ट-खाकी, थाना-अमरकंटक, तहसील-पुष्पराजगढ़, जिला-अनुपपुर (म.प्र.) से अमर सिंह उइके के साथ भरद्वाज, रामफल, संतकुमार सोनवानी बता रहे है कि उनके 30-35 घर वाले उनके गाँव में बिजली लगा है लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं है पहले ट्रांसफार्मर लगा था तो अधिकारी ख़राब है बोलकर निकाल ले गए लेकिन अभी तक दूसरा नहीं लगाये उसके लिए उन्होंने कई बार अधिकारियो के पास आवेदन किये लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो रहा इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर मदद करें : पुष्पराजगढ़ G.I.@9425185268, अमरकंटक G.I.@9425185296, सरपंच@9575750765, हर्रई सचिव@8435523257. अमर सिंह@9753773219.
