Farmers getting wrong electricity bills, if you don't pay they cut the connection...

Shivanand is telling about wrong billing by electricity department in his area in Rewa district MP. He is talking to a farmer Rajbahor Patel in Sorahwa village in Hinauti Gram panchayat who tells him he has a 2 HP motor but bill is for 5 HP and 4 times more. And when one doesn’t pay they disconnect the connection. Similarly people are getting bills when they don’t have a meter in their house. You are requested to call Electricity dept officers@9425824566,9425424302. Dwivedi@7869992139

Posted on: Dec 30, 2017. Tags: ELECTRICITY SHIVANAND DWIIVEDI SONG VICTIMS REGISTER

तेनुघाट जलविद्युत परियोजना, बोकारो झारखंड में 8 मजदूरों को 19 महीने से वेतन नहीं मिला है...

पंचायत-साडम पक्षमी, प्रखंड-गोमिया, जिला-बोकारो (झारखंड) से बता रहे हैं कि तेनुघाट जलविद्युत परियोजना मे सुरक्षा प्रहरी के पद पर कार्यरत 8 लोगों का 19 महीने का वेतन उन्हें नही दिया गया है इस संबंध में उन्होंने झारखंड जनरल मजदूर यूनियन, ललपनिया के सेकेरेट्री सुरेंद्र प्रसाद यादव के पास भी अपनी बात को रखा सुरेंद्र प्रसाद का कहना है वे बहुत समय से इस पर काम कर रहे हैं कई जगहों पर मामले को उठाया लेकिन उसके बाद भी मजदूरों को उनका वेतन नही मिला इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर बात कर मजदूरों का वेतन दिलवाने में मदद करे :CM रघुवरदास@9431101228, मुख्य सचिव@9431100090. JM रंगीला @8002242808.

Posted on: Dec 30, 2017. Tags: JM RANGILA SONG VICTIMS REGISTER

लाल टमाटर खायेंगे लाल हो जायेंगे...बाल कविता -

ग्राम-भाडाटोला, विकासखंड-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से रिंकी बघेल और उनके साथी एक बाल कविता सुना रहे हैं :
लाल टमाटर खायेंगे लाल हो जायेंगे-
बस के नीचे केला मामा जी का मेला-
मेले में जायेंगे आंटी को बुलायेंगे-
वो मेरी आंटी बज गई घंटी...

Posted on: Dec 30, 2017. Tags: GANESH AYAM SONG VICTIMS REGISTER

भोपाल में अपनी मांगो को लेकर दृष्टिबाधित साथी 12 दिन से हड़ताल पर हैं, पर कोई सुन नहीं रहा...

भोपाल (मध्यप्रदेश) से शिव कुमार बता रहे हैं भोपाल में उनकी विभिन्न मांगों को लेकर दृष्टिबाधित साथियों की हड़ताल विगत 12 दिन से चल रही है कुछ साथी भूख हड़ताल पर बैठे हैं कुछ साथी आमरण अनशन करने का भी सोच रहे हैं जन सत्याग्रह भी किये लेकिन उनकी मांगो को लेकर कोई सुनवाई नही हो रही है वे कह रहे है वे सब गरीब है इसलिए उनकी बात को सुना नही जा रहा है. जब सरकार ने बैठे लोगों की समस्या होती है तो वे एक दिन में बिल पास कर उसका निवारण कर लेते हैं. वे इस समस्या को सरकार तक पहुचाने के लिए प्रयास कर रहे है और आप सभी सुनने वालों से मदद मांग रहे हैं जिससे उनकी मांग को सुना जाए और पूरा किया जाए शिव कुमार@9713884284.

Posted on: Dec 30, 2017. Tags: SHIV KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

वर्षा आती पानी आती, धरती हरी भरी हो जाती...कविता -

ग्राम-भाडाटोला, विकासखंड-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से चन्द्रभान मार्को के साथ में भावेश कुंजाम, हेमंत उसेंडी, कैलाश कुंजाम एक कविता सुना रहे है:
वर्षा आती पानी आती धरती हरी भरी हो जाती-
खुश हो जाते सभी किसान खेतो में लगाता धान-
पकता धान दिवाली आती खूब सर्दियाँ ठण्ड लाती-
सुवेटर पहने तापे आग गाँव-गाँव में होती बात...

Posted on: Dec 30, 2017. Tags: CHANDRABHAN MARKO SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »