गम छुपाते रहो मुस्केरते रहो...गीत
जिला-दुर्ग (छत्तीसगढ़)से महेश कुमार गीत सुना रहे है:
ऐ ऐ ला ला ला – मुस्केरते रहो गुन गुनाते रहो – गम छुपाते रहो मुस्केरते रहो – जिन्दगी यूँ ही आसमाते रहो – जिन्दगी यूँ ही गीत गाते रहो – ऐ ऐ ला ला ला...
Posted on: Jan 01, 2022. Tags: CG DURG MAHESH KUMAR SONG
स्वास्थ्य स्वर : मोटापा कम करने का घरेलू नुस्खा...
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल मोटापा कम करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| अपामार्ग के बीजो को चावल की तरह पकाकर खाने से भूख कम हो जाती है| जिससे चर्बी कम होने लगती है| दूसरा पालक के 25 ग्राम रस में 50 ग्राम गाजर का रस मिलाकर पीने से मोटापा कम करने में लाभ हो सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9826040015.
Posted on: Jan 01, 2022. Tags: CG DEPARTMENT HELTH KEDARNATH PATEL KORIYA
समर्थन मूल्य पर बेचे गये धान के पैसे प्राप्त करने के लिये लाइन में खड़े किसानो की समस्या-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता किसानो की समस्या से अवगत करा रहे हैं| रमेश कुमार घोय, बीर सिंह, चैन सिंह और कई किसान बैंक में लाइन में लगे हैं, उनका कहना है कि समर्थन मूल्य पर धान बेचे थे जिसका पैसा लेने के लिये आये हैं| सुबह 7 बजे से आये हैं, भुगतान के लिये एक ही बैंक में व्यवस्था है| जिसके कारण बैंक में लम्बी लाइन में खड़ा होना पड़ता है| इस तरह से किसानो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं इसलिये वे अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत करा कर समस्या के निराकरण के लिये अपील कर रहे हैं| संपर्क नंबर@9993891275. जिला कलेक्टर@8458840000.
Posted on: Jan 01, 2022. Tags: AGRICULTURAL CG PAYMENT PROBLEM RAIAGADH RAJENDRA GUPTA
ए परोसिन टुरी डार देहे का तै जादू...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-डोतमा, ब्लाक-जयजयपुर, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से संपतलाल यादव एक गीत सुना रहे हैं:
ए परोसिन टुरी डार देहे का तै जादू-
दुरुग, भिलाई, रायपुर मा घुमाहू-
बिलासपुर मा लेजाहूँ-
खासव के सूर्या होटल मा-
समोसा भजिया खवाहूँ...
Posted on: Jan 01, 2022. Tags: CG JANJAGER JAYJAYPUR SAMPADLAL YADAV SONG
Impact :सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् ट्रांसफार्मर बन गया...
ग्राम पंचायत-सडराबोदेनर, पटेलपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से राजू कवासी बता रहे है, की 2020 जून जुलाई महिना में ट्रांसफार्मर ख़राब था पटेल पारा में अँधेरा छाया था| फिर सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये 2021 अप्रेल महा में ट्रांसफार्मर बन गया| जिससें सीजीनेट सुनने वाले साथियों की मदद से समस्या से संबधित अधिकारीयों बात पर ट्रांसफार्मर बनवाने में मदद किये इसलिए सभी पद अधिकारी एंव सीजीनेट सुननें वाले साथियों को धन्यवाद दे रहें हैं| संपर्क@9098120538.
