तेरा दर्द ना जाने कोय...गीत-

ग्राम, पोस्ट-धनपुरी, जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से पप्पू कुमार दहिया एक गीत सुना रहे हैं:
पिंजरे के पंछी रे, तेरा दर्द ना जाने कोय-
कह ना सके तू, अपनी कहानी-
तेरी भी पंछी, क्या जिंदगानी रे-
विधि ने तेरी कथा लिखी है-
आँसू में कलम डुबोय तेरा दर्द ना जाने कोय... (AR)

Posted on: Jul 24, 2020. Tags: MP PAPPU DAHIYA SHAHDOL SONG VICTIMS REGISTER

श्री गुरु चरण सरोज रज, निज मन मुकुर सुधार...चौपाई-

जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से राकेश साहू नागपंचमी के अवसर पर चौपाई सुना रहे हैं:
श्री गुरु चरण सरोज रज, निज मन मुकुर सुधार-
बरनौ रघुवर बिमल जसु , जो दायक फल चारि-
बुद्धिहीन तनु जानि के , सुमिरौ पवन कुमार-
बल बुद्धि विद्या देहु मोहि हरहु कलेश विकार... (AR)

Posted on: Jul 24, 2020. Tags: BILASPUR CG RAKESH SAHU SONG VICTIMS REGISTER

सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया...गीत-

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से चांदनी केवट और पार्वती केवट एक गीत सुना रही हैं:
भोले बाबा ने बजाया डमरू-
सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया-
जहाँ ब्रम्हा विष्णू, जहाँ सीता और राम-
वहां मीरा का आना मगन हो गया-
भोले बाबा ने बजाया डमरू-
सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया... (AR)

Posted on: Jul 24, 2020. Tags: ANUPPUR CHANDANI KEWAT MP SONG VICTIMS REGISTER

45 दिन से बोर ख़राब है, लॉकडाउन है, दूसरे मोहल्ले में पानी के लिये नहीं जा सकते है...

न्यू राजेंद्र नगर, उरला, रायपुर (छत्तीसगढ़) से नारायण ध्रुव बता रहे हैं, वहां पानी की समस्या है, डेढ़ माह से बोर ख़राब है, पप्पू वर्मा बता रहे हैं कि बोर ख़राब है इस संबंध में उन्होंने वार्ड पार्षद को जानकारी दिया है, पार्षद का कहना है नहीं बनेगा| बोर नहर के किनारे है, बोर सुधार नहीं होने से पानी की समस्या बनी है, लॉकडाउन के कारण दूसरे मोहल्ले में पानी लेने नहीं जा सकते हैं, वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: नगर निगम आयुक्त@9479059150. संपर्क नंबर@9039142049. (171981) (AR)

Posted on: Jul 24, 2020. Tags: CG PHE PROBLEM RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER WATER

देश हमें देता है सब कुछ...कविता-

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से चांदनी केवट एक कविता सुना रही हैं:
देश हमें देता है सब कुछ-
हम भी तो कुछ देना सीखें-
सूरज हमें रौशनी डेता-
हवा नई जीवन देती-
भूख मिटाने को हम सबको-
धरती पर होती है खेती-
औरो का भी हित हो जिसमे... (AR)

Posted on: Jul 24, 2020. Tags: ANUPPUR CHANDANI KEWAT MP POEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »