2006 में नरेगा के अंतर्गत नलकूप निर्माण में 24 दिन काम किया, मजदूरी भुगतान आज तक नही...
ग्राम-भरखेड़ा, पोस्ट-झारा, थाना, तहसील-सरई, जिला-सिंगरौली (मध्यप्रदेश) से सुखलाल सिंह आयाम बता रहे हैं सन 2006 में 8 मई से 30 जून तक 24 दिन रोजगार गारंटी योजना के तहत कूप निर्माण में काम किया, जिसमे उन्हें केवल 100 रुपये मिला बाकि का पैसा नही मिला, उन्होंने ग्राम सभा में आवेदन किया, लेकिन कोई कारवाही नही हुई, इसलिए वे सीजीनेट के सुनने वाले सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करे | सरपंच@9752171676, सचिव@8718885839, 9575239106, जनपद CEO@7999464269, जिला जनपदCEO@7747005006, कलेक्टर@7893952525. आयाम@8878534138.
Posted on: Mar 09, 2018. Tags: SONG SUKHLAL SINGH AYAM VICTIMS REGISTER
वृद्धाश्रम के नाम से पैसा आये एक साल हो चुके लेकिन कोई कार्य नही हुआ, जांच करने की अपील...
डिडवापानी, ग्राम-जमुड़ी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से प्रेमसिंह परिहार बता रहे हैं कि जमुड़ी पंचायत में वृद्धाश्रम के नाम से 2016 में 15 लाख रूपए की स्वीकृति हुई थी, जिसमे 9 लाख की राशि निकल चुकी है लेकिन उस पर कोई काम नही हुआ है कलेक्टर के पास आवेदन किये, जाँच हुआ लेकिन कोई परिणाम नही मिला| उनका कहना है जिस काम के लिए पैसा आया है वो बनाना चाहिये|सरकार द्वारा दिए गए पैसे का दुरुपयोग नही होना चाहिए| इसलिए वे सीजीनेट के सभी सुनने वाले सांथियो से अपील कर रहे हैं कि इस नंबरो पर बात कर समस्या के समाधान में मदद करे| सचिव@8889349055, सरपंच@9753544547, CEO@9753725845, कलेक्टर@9174386066. गाँव में संपर्क नंबर@7049437191.
Posted on: Mar 09, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
उठो उठो नोनी हो जावस नदिया हो...सुवा गीत
ग्राम-तमनार, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडिहारी एक सुवा गीत सुना रहे हैं :
उठो उठो नोनी हो जावस नदिया हो-
जेवन करी हो ना-
नई उठों भौजी मै नई असनानो-
नई वेवन करो ना-
मोला जोगिया के देश सुहाय-
खाई डारो नोनी हो तुम्हार बापा जी के थरिया मा-
चलीहो जईहो जोगिया के देश...
Posted on: Mar 09, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADIHARI SONG VICTIMS REGISTER
13 मार्च को दिल्ली में होले वाले किसान युनियन आंदोलन में शामिल होने का संदेश देते हुए कविता...
जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से लालजी वैश्य 13-03-18 को जंतर मंतर में होने वाले भारतीय किसान यूनियन महापंचायत आंदोलन में किसान, मजदूर को शामिल होने कहते हुवे एक कविता सुना रहे हैं :
इंकलाब का परचम खोल आज बना ले अपना बोल-
अपनों ने ली तेरी जान तू अपनी ताकत पहचान-
जय जवान और जय किसान यह नारा मिल कर बोल-
मत सह चुप रह कर यह अन्याय समझ ना अपने को निर उपाय-
तोड़ ये सेवक की जंजीर तू ही है देश की तकदीर...
Posted on: Mar 09, 2018. Tags: LALJI VAISHYA SONG VICTIMS REGISTER
अधिकारियों के कहने पर शौचालय बनाया पर 6 महीने से लागत और मज़दूरी का पैसा नहीं दे रहे हैं...
ग्राम-अमगंवा, ब्लाक-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से गेंदलाल केवट बता रहे हैं कि सरपंच, सचिव ने कहा आप के नाम से शौचालय आबंटित हुआ है, निर्माण कराइए जो खर्चा होगा दिया जाएगा, उन्होंने अपनी पत्नी के सांथ मिलकर 25 दिन कार्य कर शौचालय निर्माण पूरा किया, सरपंच सचिव फोटो खीचकर ले गए, लेकिन 6 महीने से उनका लागत और मजदूरी का भुकतान नही किया गया है, आवेदन करने पर कहते हैं आपका नाम हितग्राही सूची में नही है इसलिए वे परेशान होकर सीजीनेट के संथियो से निवेदन कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात कर मदद करे : रोज़गार सहायक@9131467521,सरपंच@8889199292, सचिव@9617734174, CEO@9753725845, कलेक्टर@9425168667, गेंदलाल केवट@8120652807.
