हमारे गाँव में इस साल रोड बना, डैम बना है, बिजली आई है और नया स्कूल भी बना है, हम खुश हैं...

ग्राम-कोदवा, पोस्ट-दाढ़ी, ब्लॉक और जिला-बेमेतरा (छत्तीसगढ़) से दिनेश चन्द्राकर अपने गाँव के विकास की कहानी बता रहे हैं वे बता रहे हैं कि हमारे गाँव में इस साल नई-नई सड़क का निर्माण हुआ है, बिजली की सुविधा हुई है, डेम का निर्माण हुआ है और सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है. बेमेतरा जिला जो कि देश के दिल में बसा हुआ है वह विकास की ओर बढ़ता हुआ जिला है और उसका ही एक हिस्सा है उनका ब्लॉक और उनका जिला। वे बता रहे हैं कि इन सब विकास योजनाओं के सांथ ही उनके ब्लाक में एक दयानंद आर्य मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल नाम का एक विद्यालय भी संचालित किया गया है जिससे वे बहुत खुश हैं | दिनेश चन्द्राकर@8821970567.

Posted on: Dec 23, 2017. Tags: DINESH CHANDRAKAR SONG VICTIMS REGISTER

रेला रे रेला रे रे लोयो इयोर बोरा...गोंडी गीत -

मवानार अड़जाल, विकासखंड-मानपुर, जिला-राजनंदगाँव (छत्तीसगढ़) से जानू नुरेटी एक गोंडी गीत सुना रही हैं:
रेला रे रेला रे रे लोयो इयोर बोरा-
दाई वायोरा बोर दाई मरमा हो गा गुरु-
घिरने तोकर भूमा दाई बोमिया रा...

Posted on: Dec 23, 2017. Tags: JANU NURETI SONG VICTIMS REGISTER

कोयला खदान की जमीन के बदले वायदे का आधा भुगतान, उसके लिए भी इधर-उधर घुमा रहे हैं...

जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता के साथ आज घरघोड़ा क्षेत्र के कोयला खदान से प्रभावित ग्राम करवाही के रहने वाले किसान भीमराम नायक है वे बता रहे है कि उनकी भूमि अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड को शासन द्वारा दिया गया है पर उसका मुआवजा देने के लिए इधर उधर घुमाया जा रहा है और अब उन लोगो को जिस भुगतान का वादा किया गया था उसको आधा कर दिया गया है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर उनका जमीन के बदले पूरा वायदानुसार भुगतान करवाने में मदद करें: कलेक्टर ऑफिस@07762222103, S.D.M. व्हाटसप@9407720005. राजेंद्र@9993891275.

Posted on: Dec 23, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

मानक मातर मानक मातर मैना काबर रोये...पारंपरिक सैला गीत -

ग्राम-देवरी, पोस्ट, थाना-चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक पारंपरिक सैला गीत सुना रहे हैं :
मानक मातर मानक मातर मैना काबर रोये – पूछा तो रे संग सहेली मैना काबर रोये – मै तो जाने मै तो जाने चुरुवा बर रोये – मानक मातर मानक मातर मैना काबर रोये...

Posted on: Dec 22, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

BPL में नाम है पर राशन कार्ड नहीं बन रहा, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं, कृपया मदद करें...

ग्राम-पिपरिया, पोस्ट-मचला, विकासखंड-मोहगाँव, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) भागवत मार्को बता रहे हैं कि उनका नाम BPL में जुड़ा है लेकिन उनका BPL कार्ड नहीं बन पा रहा है. समस्या क्या है क्या कारण है वे लोग बता नहीं रहे है और उनके गाँव के बहुत से लोगो का राशन कार्ड बन गया है लेकिन उनका अभी तक नहीं बना है जबकि सरकार के नियम अनुसार बनना चाहिए फिर भी नहीं बन पा रहा है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर उनका राशन कार्ड बनवाने में मदद करें: कलेक्ट्रर ऑफिस लेडलाइन@07642250600, खाद्य अधिकारी@9425163866, सरपंच@8435456686, सचिव@9406753949. भागवत मार्को@7697733215.

Posted on: Dec 22, 2017. Tags: BHAGVAT MARKO SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »