मोरो गोपीचंद रे बैरागी बने बेटा...गीत -
ग्राम-सरईमाल, जिला-डिन्डोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार एक गीत सुना रहे है:
मोरो गोपीचंद रे बैरागी बने बेटा-
बनवासी बने रे बैरागी बने बेटा रे-
मान ले मोरो कहना बेटा-
झंझट बंगला रे और मोरे-
करीब चिड़िया बेटा-
जनदर्शन की माला रे-
मोरो गोपीचंद रे बैरागी बने बेटा...
Posted on: Dec 24, 2017. Tags: SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
कौन रंग मुंगवा कौन रंग मोतिया...वज्जिका भाषा में झूमर गीत -
मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार ग्राम सभा, मोहल्ला सभा स्थापना दिवस के अवसर पर हो रहे कार्यक्रम में आमंत्रित करते हुए वज्जिका भाषा में एक झूमर गीत सुना रहे हैं :
कौन रंग मुंगवा कौन रंग मोतिया – कौन रंग भौजो हे हमर भईया – लाली रंग मुंगवा सबुज रंग मोतिया – सवर रंग हे ननदों तोर भईया – कहां शोभे मुंगवा से कहां शोभे मोतिया से...
Posted on: Dec 24, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
खान प्रभावित किसानो को स्थायी नौकरी की बात कही गई लेकिन किसी को नौकरी नहीं दी गयी है...
ग्राम-सारसमाल, तहसील-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से शिवपाल भगत बता रहे हैं कि 2006 से उनके इलाके में जिंदल कंपनी के लिए ज़मीन के बदले भूमि प्रभावित किसानो को स्थायी नौकरी की बात कही गई थी लेकिन किसी भी प्रभावित परिवार के सदस्य को रोजगार नहीं दिया गया है बल्कि उल्टे ग्रामीणों को S.D.M. घरघोडा के द्वारा धमकाया जा रहा है अभी कोर्ट द्वारा जिंदल पर रोक लगाने के बाद शासन का SECL इस ज़मीन को लेना चाहता है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर इनकी समस्या का समाधान करवाए : S.D.M.9407720005, कोयला खदान प्रबंधक B.N झा@9425531355. शिवपाल भगत@9179845496.
Posted on: Dec 24, 2017. Tags: SHIVPAL BHAGAT SONG VICTIMS REGISTER
अपने बच्चे कितने अच्छे इनका मान रखेंगे हम...प्रेरणा गीत-
ग्राम-छतरपुर, पोस्ट-गजराज, विकासखंड-घोघरी, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से मोहन मरावी एक प्रेरणा गीत सुना रहे हैं :
अपने बच्चे कितने अच्छे इनका मान रखेंगे हम – बच्चो की मुस्कानों से अब हिंदुस्तान रचेंगे हम – खेतो की हरियाली बच्चे घर-घर की खुशाली हैं – ये पंछी से उड़ते जाते ये बगिया फुलवारी है – प्यार की भषा इन्हें सिखाएं इनसे प्यार करेंगे हम – सूरज चाँद सितारों से हम इन्हें दोस्ती सिखलाएँ...
Posted on: Dec 23, 2017. Tags: MOHAN MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
अकेले घर से कहीं जाया ना करो इस जमाने में बेहतर खराब है...अनमोल वचन -
तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडिहारी अनमोल बातें बता रहे हैं :
अकेले घर से कहीं जाया ना करो इस जमाने में बेहतर खराब है – नदी नालो में नहाने जाया ना करो इंसान मगरमच्छ से भी बदतर है – सिर ज़्यादा उठाकर चला ना करो हैवानो की कमी नही है
संत बाबाओं पर इतना विश्वास किया ना करो यही लोग तो बड़ा जल्लाद हैं – नयन बड़ा धोखेबाज है जीवन में संभल संभल कर चलाना सीखा करो
जीवन क्षणिक है पर अनमोल है...
