भारतीय संविधान के शिल्पकार डाॅ० भीमराव अम्बेडकर के जन्मदिन के अवसर पर...

डाॅ० भीमराव अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ. डाॅ० अंबेडकर विश्व स्तर के भारतीय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, समाजशास्त्री, मानवविज्ञानी, संविधानविद, लेखक, दार्शनिक, इतिहासकार, धर्मशास्त्री, वकील, विचारक, शिक्षाविद, प्रोफेसर, पत्रकार ,बोधिसत्व क्रांतिकारी, समाजसुधारक, भाषाविद, स्वतंत्रता सेनानी, बौद्ध धर्म के पुनरुत्थानवादी आंदोलनकारी एवं दलित शोषित नागरिक अधिकारों के संघर्ष के प्रमुख नेता थे. भारतीय संविधान के शिल्पकार डाॅ० अम्बेडकर बाबा साहेब के नाम से लोकप्रिय है जिसका मराठी में अर्थ होता हैं पिता। डाॅ० बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर को आधुनिक भारत का निर्माता भी कहा जाता हैं. सुनील कुमार@9308571702

Posted on: Apr 13, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

चलो गीत गाओ, चलो गीत गाओ...भवानी प्रसाद मिश्र की कविता

सुनील कुमार, भवानी प्रसाद मिश्र की एक कविता सुना रहे है, मिश्र उन गिने चुने कवियों में थे जो कविता को ही अपना धर्म मानते थे और आमजनों की बात उनकी भाषा में ही रखते थे:
चलो गीत गाओ ,चलो गीत गाओ-
कि गा गा के दुनिया को सर पर उठाओ-
अभागे की टोली अगर गा उठेगी-
तो दुनिया पे दहशत बड़ी छा उठेगी-
सुरा बेसुरा कुछ न सोचेंगे गाओं-
कि जैसा भी सुर पास में हैं चढ़ाओं...

Posted on: Apr 13, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : शंखपुष्पी के औषधीय गुण -

ग्राम-अंजनी, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गन शाह मरकाम शंखपुष्पी के पौधे के औषधीय उपयोग के बारे में बता रहे है, वे बता रहे हैं कि यह एक एक वर्षीय पौधा है इसकी पत्ती एक इन्च चौडी, दो इन्च लम्बी तथा फूल सफ़ेद होता है और इसका तना हाइड्रिला के जैसा होता है और इसका काढ़ा पीने से दिमागी शक्ति को बढ़ाता है और इसे बालों लगाने से बालों का झड़ना बंद हो जाता है वे चाहते हैं कि यह सन्देश सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को अधिक से अधिक तक पहुचें और यदि कोई साथी अपने झड़ते बालों से परेशान हैं तो वे महंगी दवाइयों शंखपुष्पी का रस अपने बालों में लगाकर देखें वे इस सन्देश को जन-जन तक पहुचाने की अपील भी कर रहें हैं. मरकाम@8602008444

Posted on: Apr 13, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

हम एक किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं, जब वोट मांगने आते हैं तो वादा करते हैं फिर भूल जाते हैं...

सीजीनेट स्वर जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज कलवाटोला ग्राम-लसुना, जनपद-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी के सांथ में लीलावती यादव और मीरा बाई यादव हैं जो बता रही है कि उनके गांव में विगत कई वर्षों से पानी की समस्या है जिसके कारण इन्हें पानी के लिए एक किलोमीटर दूर जाना पड़ता है. इन्होने कई बार आवेदन भी किया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई | इनका कहना है सचिव सरपंच नहीं सुने और नेता केवल चुनाव के समय आते हैं और आश्वासन देकर चले जाते हैं उसके बाद कोई ध्यान नहीं देते है इसलिए सीजीनेट सुनने साथियों से मदद की अपील कर रहे है कृपया इनको फोन करें सरपंच@7770838027, सचिव@9669616668, PHE@9983400770. बाबूलाल@8602008444

Posted on: Apr 13, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

ये गेंदा फूल मोर मन म आते भूल...गोंडवाना गीत

ग्राम-बाजरा, पोस्ट-पशुपतिपुर, थाना-बसंतपुर, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर छत्तीसगढ़ से सुभाग राज सेवा सरसों फूल तथा गोंडवाना समाज से संबधित एक गीत सुना रहे हैं :
ये गेंदा फुल मोर मन म आते भूल-
ये गेंदा ये गेंदा तय मोर मन मा हे करे राज-
पीला हा पीला अउ सरसों के फूल-
पीला हा क्रांति मोल-
मोरे ये मन मा ये झूले मोरे झूले अउ-
ये गैंदा फुल मोर मन म आते भूल-
हमारे सगा के सिर पीला रंग के पगड़ी
हाय रे हाय रे मोरे पीला रंग के पगड़ी-
ये गैंदा फूल मोर मन मा संहय झूल...

Posted on: Apr 13, 2017. Tags: SHUBHAG RAJ SEVA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »