बिहार: भूजल की जगह अब सतही जल पर जोर, नदियों के पानी को शुद्ध कर सप्लाई किया जाएगा...

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार बता रहे हैं गर्मी के कारण इलाके में भूजल स्तर कम हो गया है और कई पंप फ़ैल हो चुके है जहां कहीं पाइप लाइन से पानी आता है वहां प्रेशर कम हो चुके है जिससे लोगो को भारी जल संकट का सामना करना पड रहा है. इन समस्याओं को देखते हुए सरकार ने अब भूजल की जगह सतही जल पर अधिक ध्यान देने का निर्णय लिया है और “नीर निर्मल परियोजना” के तहत अब नदियों के पानी का शुद्धिकरण कराया जायेगा और कभी न सूखने वाली बूढी गंडक, बागमती आदि नदियों का पानी लोगो के लिए जीवन रक्षक बनेगा इससे कई पंचायत के गावों को भी साल भर पानी मिलेगा | सुनील@9308571702

Posted on: Apr 15, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : मिर्गी बीमारी के घरेलू उपचार-

रीवा मध्यप्रदेश से बीरेन्द्र भाई मिर्गी के बारे में सावधानी तथा घरेलू उपचार बता रहें है. वे कह रहे हैं कि मिर्गी के मरीज़ आग, कुंआ, नदी, तालाब, रेलवे ट्रेक के पास जाने तथा किसी भी प्रकार के वाहन चलाने से सावधानी बरते क्योंकि मिर्गी का दौरा कहीं भी और कभी भी आ सकता है और वे इस बीमारी के घरेलू रोगों उपचार बता रहें है वे बता रहे हैं कि प्याज का रस पिलाने से रोगी को आराम मिलता है, अगर यह बीमारी लंबी से चली आ रहीं है तो प्याज का रस माथा में लगाने से लाभ होता है और लहसुन को पीसकर सुंघाने से भी फायदा होता है तथा लहसुन की 8-10 कलिया को दूध के साथ उबालकर पिलाने से लगभग एक सप्ताह में फायदा होता है | बीरेन्द्र भाई@9584389840

Posted on: Apr 15, 2017. Tags: BIRENDRA BHAI SONG VICTIMS REGISTER

कंकण चुनी-चुनी मंदिर बनवले हो...देवी गीत -

ग्राम-करकटा, पोस्ट-जोगा, थाना-रेला, जिला-पलामू (झारखण्ड) से अनीता देवी एक देवी गीत सुना रही है :
कंकण चुनी-चुनी मंदिर बनवले हो-
पथल तोड़ के दीवार है भोला-
अखिया से भरल बानी जर जर लोरवा हो-
दुखवा से भरल भये शारीर भोला-
अखिया से बहते झर-झर लोरवा हो...

Posted on: Apr 15, 2017. Tags: ANITA DEVI SONG VICTIMS REGISTER

आज का अम्बेडकर कैसा हो...कविता

कानपुर (उत्तरप्रदेश) से के एम भाई डॉ भीमराव अम्बेडकर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक कविता सुना रहे है :
आज का अम्बेडकर कैसा हो-
पंडित-मुल्ला से ऊपर हो-
जाति-धर्म से नास्तिक हो !!
रंगीन लिबास में हो-
मस्त-मौला खुशमिजाज हो !!
प्रेम का उपासक हो-
सुख-शान्ति का सच्चा साधक हो !!
दिल से लल्लन टाप हो-
तकनीकी में गूगल का बाप हो !!
राजनीति का जांबाज हो-
सियासत का वो सरताज हो !!
अय्यासी में गोलेबाज़ हो-
स्टाईल से रजनीकांत हो !!
हर युवा की पहचान हो-
हर युग में महान हो !!
बापू हो या न हो-
अम्बेडकर जैसा हर एक इंसान हो !!

Posted on: Apr 15, 2017. Tags: KM BHAI SONG VICTIMS REGISTER

केसवा मधवा सिखा नाव तोरे गोडवा...मराठी किसान गीत-

ग्राम-सालभट्टी, विकासखण्ड-मानपुर, जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से कृष्णा देशमुख एक मराठी गीत सुना रहे हैं, किसानों द्वारा खेती करते समय ये गीत गाया जाता है:
केसवा मधवा सिखा नाव तोरे गोडवा-
पूजा सडका तू जे देवा...

Posted on: Apr 15, 2017. Tags: GHANSHYAM MARSAKOLE SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »