लटक मटक के झूमें लीचिया लाल-पियर-हरियरिया...लीची फल गीत-
फलों की रानी लीची के कारण मुजफ्फरपुर को स्वीट सिटी के नाम से जाना जाता हैं और इसी के सन्दर्भ में सुनील कुमार एक भोजपुरी गीत सुना रहें है :
लटक-मटक के झूमें लीचिया-
लाल-पियर-हरियरिया-
स्वीट सीटी इहे कारण से कहाले-
मुजफ्फरपुर भईया-
खट्टी मिठी बतिया ई-
बचपन के याद दिलावे-
झूम-झूम के नाचे-
कोयली के कुक सुनावे-
आ जा रे परदेशी बालम-
मिलजुल खाई लीचीया-
कोई कहें फलो की रानी-
कोई कहें दवईया-
बहुते रोग में काम आवे-
लीची खाल सब लोगीया-
विटामिन से भरपूर इ फल बा-
भागी सर्दी बुखरिया-
चैत मास में मोजराये लागे-
बैसाख में लागे फलिया-
जेठ मास तैयार हो जाये-
खाल साथी -संघतिया-
गुणों के खान लीची फल-
शाही चायना बा एकर किसिमिया...
Posted on: Apr 16, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
लाल दिकड़ी जका जोर निवा सांगो दाई लाल दिकड़ी...गोंडी गीत
ग्राम-रोहना, पोस्ट-लावाघोघरी, तहसील-मोहखेड़, जिला-छिन्दवाड़ा (मध्यप्रदेश) से ज्योति उइके एक गोंडी गीत सुना रही हैं :
लाल दिकड़ी जका जोर निवा सांगो दाई लाल दिकड़ी-
ताना पर्रो लागी ता जीवा ताना पर्रो लागी ता जीवा-
पिलो-पिलो पोलका निवा, पिलो-पिलो पोलका निवा-
लाल दिकड़ी जका जोर निवा सांगो दाई लाल दिकड़ी...
Posted on: Apr 16, 2017. Tags: KAVITA TUMDAM SONG VICTIMS REGISTER
लखवारिया जाबो मेला घूमेबर हां...देवी गीत
ग्राम-कपरिया, ब्लाक-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से परमेश लाल एक गीत सुना रहे हैं ये गीत बसंत पंचमी के अवसर पर गया जाता है:
लखवारिया जाबो मेला घूमेबर हां-
माघ महिना बसंत पंचमी लगथे सुन्दर मेला-
लगे हे सुंदर मेला लखवारिया मा लगे हे सुन्दर मेला-
पान,सुपारी,ध्वजा,नारियल और चढाबो केला-
और चढाबो केला लखवारिया मा और चढाबो केला...
Posted on: Apr 15, 2017. Tags: PARMESWAR LAL SONG VICTIMS REGISTER
बिहार: पहचान, स्वाभिमान के लिए भूमि का मालिकाना जरुरी, एकता परिषद की पदयात्रा प्रारम्भ...
6 लाख बेघरों के भूमि के अधिकार के लिए सत्याग्रह पदयात्रा प्रारम्भ: गरीबों भूमिहीनों को न्याय दिलाने के लिए बिहार के गया, बक्सर, आरा, जमुई, मुजफ्फरपुर जिले के लोग पदयात्रा में आये हैं इस यात्रा का नेतृत्व पुरे देश में कमज़ोर और वंचित वर्ग के भूमि अधिकार के लिए संघर्षरत जनसंंगठन एकता परिषद के पी व्ही राजगोपाल कर रहे हैं जिन्होंने कहा कि हर कमजोर वर्ग के पास अपना घर और अपनी जमीन हो इसके लिए सबको जागरूक होना पड़ेगा, ऐसे कानून के बारे में भी जानना जरूरी हैं जो उद्योगपतियों को 1 रुपयें एकड़ में जमीन उपलब्ध कराते हैं और गरीबों के लिए नहीं। जनसत्याग्रह आंदोलन 2012 के दौरान भी मुख्य रुप से गरीब व कमज़ोर वर्ग के लोगो को 10 डिसमिल जमीन देने की बात हुई थी पर सरकार ने उसे अब तक नहीं किया...
Posted on: Apr 15, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
बेटियां भगवान का सबसे बड़ा वरदान है...बेटियों पर कविता
दिल्ली से चन्द्रप्रकाश बेटियों पर एक कविता सुना रहे है :
मेहँदी बोली कुमकुम का त्यौहार नहीं होता-
रक्षाबंधन के चन्दन का प्यार नहीं होता-
इसका आँगन एक दम सूना-सूना सा रहता है-
जिसके घर में बेटी का अवतार नहीं होता-
जिस धरती पर से मात्र शक्ति का मान नहीं जा सकता है-
नर के नारी से सम्मान नहीं जा सकता है-
बेटा घर में हो तो बेशक सीना ठंडा रह जाये-
बेटी घर में हो तो भूखा मेहमान नहीं जा सकता...


