करत हे चढ़ाई ददा, गिरत हे घटिया म गा...छत्तीसगढ़ी गीत -
ग्राम-धनकुटा, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से सतीश प्रसाद केवट के साथ गजरू सिंह परस्ते एवं कारूलाल केंवट जी एक छत्तीसगढ़ी सुना रहे हैं:
करत हे चढ़ाई ददा-
तिरत हे घटिया म गा-
तोला चल न घुमाहूँ नोनी-
डोंगरगढ़ घटिया म रे-
अगरबत्ती बेल पान केला चघाहूँ-
पोर-पोर नरियर के भेला चघाहूँ-
हाँथ जोड़ बिनती करब-
दर्शन करब अँखियाँ म रे-
तोला चल न घुमाहूँ नोनी-
डोंगरगढ़ घटिया म रे...
Posted on: Jan 08, 2018. Tags: SATISH PRASAD GAJRU KARULAL SONG VICTIMS REGISTER
तरी हरी नानी मोरे नाना, नाना रे नाना...सुहा गीत -
ग्राम-बनौली, पंचायत-बांसकुण्ड, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से बबिता कुमारी एक सुहा गीत सुना रही है:
तरी हरी नानी मोरे नाना, नाना रे नाना-
सुहना के तरी हरी नाना रे न-
चंदा सूरज तोरे पहिया परौतना रे-
सुहना के तरीया जन्म जन देबे-
नारे सुहना के तिरिया जन्म जन देबे-
तरी हरी नानी मोरे नाना, नाना रे नाना...
Posted on: Jan 08, 2018. Tags: BABITA KUMARI SONG VICTIMS REGISTER
ऐ रे संगी ऐ संवारी गवाथन खूटापारी...छत्तीसगढ़ी गीत -
ग्राम-धनकुटा, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनूपपुर, (मध्यप्रदेश) से पन्नालाल केवट अपने सांथी श्यामलाल केवट और रूपसिंह परस्ते के सांथ एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
ऐ रे संगी ऐ संवारी गवाथन दुआ पारी – करले न मोला पहचान – गवाथन गा हमू राम भजन गा – ऐ संगी रे सब संगवारी गाँव हवय संग सुटा बाली – चिन्हार करले न हवय ये पंचायत तै चिन्हार करले न...
Posted on: Jan 08, 2018. Tags: PANNALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
हम लोगो को विधवा पेंशन दो साल तक मिला फिर नही मिल रहा है शिकायत करने कोई सुनते नही...
ग्राम-हटका चारामा, ब्लाक-नरहरपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से गीता टेकाम के साथ में सगारु, तरन बाई, सुदामा बाई, इन्द्रा बाई कुंजाम, सोनिया वे सब विधवा महिलाये बता रही है कि उनके पतियों की मृत्यु होने को 15-16 साल हो चूका है और उनको सिर्फ दो साल तक विधवा पेंशन दिया गया उसके बाद बंद कर दिया गया है उसके लिए वे सरपंच सचिव के पास आवेदन दिए तो कहते है कि 2002 के बाद वालो को मिलेगा तुम लोगो को नही मिलेगा इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियों से बात कर उनका विधवा पेंशन दिलवाने में मदद करें: सरपंच@7879567764, C.E.O.@9424299510. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9669526077.
Posted on: Jan 08, 2018. Tags: GEETA TEKAM SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : जंगल से मिलने वाले लाख, तेंदूपत्ता, महुआ से हम आदिवासी आय कमा सकते है...
ग्राम-खैरवाही, पंचायत-मयाना, तहसील-चारामा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से बस्तीराम नागवंशी के साथ में गाँव के साथी है जो जंगल से जो उत्पादन होता है उसके बारे में बता रहे है कि जंगल में लाख का, तेंदूपत्ता का, महुआ का उत्पादन होता है और तेंदुपत्ता का उपयोग बीड़ी बनाने में किया जाता है इसका सैकड़ा 120 रू में बिकता है और लाख का उत्पादन परसा में भी होता है लेकिन सबसे अच्छा कोशुम के पेड़ में होता है लाख का दाम 300-350 रू किलो बिकता है और उससे अच्छी आय भी कमा सकते है और महुआ का उपयोग दारू बनाने में किया जाता है, कुछ लोग उसको सरकारी समिति में भी बेच देते हैं. बस्तीराम नागवंशी@7440492017.


