वाया वही वाया विच वाया वही वाया...आदिवासी कर्मा गीत -

ग्राम-खड्गाँव, दल्ली राजहरा, जिला-बालोद (छत्तीसगढ़) से दीनदयाल रंगारे एक आदिवासी कर्मा गीत सुना रहे है:
वाया वही वाया विच वाया वही वाया-
मंजा लेले कर्मा के हो साय रेला-
झूम-झूम के मांदर बाजे न-
डोंगरी में मयूर नाचे
रुकवा में सुवा नाचे-
बादर में बादल नाचे न-
मंजा ले ले रेला के हो साय रेला-
झूम-झूम के मांदर बाजे न...

Posted on: Jan 09, 2018. Tags: DINDAYAL RANGARE SONG VICTIMS REGISTER

आगे-आगे बढ़ना है तो हिम्मत हारे मत बैठो...प्रेरणा गीत -

ग्राम-कुडाल, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से सविता कुमरा एक प्रेरणा गीत सुना रही है:
आगे-आगे बढ़ना है तो हिम्मत हारे मत बैठो-
जीवन में कुछ करना है तो मन को मत हारो-
चलने वाला मंजिल पाता बैठे पीछे रहता है-
ठहरने पानी सड़ता लगता बहता निर्मल होता है-
चलो कदम से कदम मिलाकर दूर किनारे मत बैठो-
तेज दौड़ने वाला खरगोश दो पद चढ़कर हार गया-
धीरे चलता कछुवा देखो बाजी मार गया...

Posted on: Jan 09, 2018. Tags: SAVITA KUMRA SONG VICTIMS REGISTER

गोंडी राज की महल बनी है, नामे नगर जा के नाम में...गोंडवानी गीत -

तहसील-नैनपुर, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से कलीराम धुर्वे एक गोंडवानी गीत सुना रहे है:
गोंडी राज की महल बनी है-
नामे नगर जा के नाम में-
नाना री नानी ऐसे महल
बना देय गोंड राजा ने-
गढ़ मंडला की यादे गार जा-
मानो रे भैया शान-
गोंडी लिपि लिखा गए राजा-
शाके कोई बात ना नाना...

Posted on: Jan 09, 2018. Tags: KALIRAM DHURWE SONG VICTIMS REGISTER

To pull up oneself after falling is an embodiment of greatness: Confucius...

Chinese philosopher Confucius said, it’s easy to fall and there is no greatness in one’s life without a fall but to pull up oneself after falling is itself an embodiment of greatness, successful and best is he who talks less and works more, never entrust anyone with a work which you otherwise dislike yourself. Always do what pleases you only then can you eliminate helplessness pervading over every decision. You will always reach your mark even if you are slow provided you never stop, to hate others is easy but to love them is difficult. Good things unlike bad things are tougher to obtain in life, one who never learns from mistakes repeats them.

Posted on: Jan 09, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

हरिओम महामंत्र मधुर-मधुर गाए जा, प्रेम के सागर में डुबकी लगाये जा...भजन गीत -

आश्रित ग्राम-टिकरापारा, ग्राम-रानी डोंगरी, तहसील-चारामा, जिला कांकेर (छत्तीसगढ़) से सुकबती, जमुना, रमोला एक भजन गीत सुना रही है:
हरिओम तस्वत हरिओम तस्वत-
हरिओम महामंत्र मधुर-मधुर गाए जा-
प्रेम के सागर में डुबकी लगाये जा-
कहो नाथ मीरा के घर कैसे गए तुम-
गए तो गए प्रभु जहर से बचाए तुम-
इन्होने लिया था यही नाम लेकर-
हरिओम तस्वत हरिओम तस्वत...

Posted on: Jan 09, 2018. Tags: SONG SUKBATI JAMUNA RAMOLA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »