हल चला के खेतो को मैंने ही सजाया रे...
हल चला के खेतो को मैंने ही सजाया रे
गेहू चावल मक्के को मैंने ही उगाया रे
चूल्हा भी बनाया मैंने धान भी पकाया रे
रहूँ क्यों भूखे पेट रे की मेरे लिये काम नहीं
सोऊ क्यों भूखे पेट रे मेरे लिये काम नहीं
मट्टी की खुदाई की बत्ती को जलाया रे
इटो को पकाया मेने बंगला बनाया रे
संसद का हर एक खंभा मैंने ही उठाया रे
सोऊं क्यों फुटपाथ पे की मेरे लिये काम नहीं
रहू क्यों भूखे पेट रे की मेरे लिये काम नहीं
ढाबे को चलाया मैंने मिलो को चलाया रे
ताना बाना जोड़ के कपड़ा बनाया रे
सपनो के रंग से उसको सजाया रे
मुझे कफन नहीं रे की मेरे लिये काम नहीं
रहू क्यों भूखे पेट रे की मेरे लिये काम नहीं
शाहजहा के ताज को मैंने ही बनाया रे
मंदिर ओर मस्जिदों को मैंने ही सजाया रे
बासुरी की ताल और मांदर को बजाया रे
मेरा संगीत कंहा रे कि मेरे लिये काम नहीं
रहू क्यों भूखे पेट रे की मेरे लिये काम नहीं
सपने सजायेंगे जिंदगी बनायेंगे
उंगलियों को मोड़ के हाथों को उठाएंगे
ओर जिंदाबाद गायेंगे
रहू क्यों भूखे पेट रे की मेरे लिये काम नहीं
Posted on: Apr 30, 2013. Tags: Ramji Rai
Impact: Collector orders enquiry on non payment of Rs 18 lakhs in NREGA
Rakesh Rai in Surguja Chhattisgarh is talking to Mangal Pandey about his experience about Swara. He says I visited a village in Lundra block where people had 18 lakhs due as wages in NREGA and had lost hope that any one will help. He told them about Swara. After Swara report newspapers published the story and they got back their hope and visited Collector who has now ordered an enquiry. For more Rakesh Ji can be reached at 09826515792
Posted on: Apr 28, 2013. Tags: NREGA RAKESH RAI
Rally in Raigarh demanding action on BJP leader who attacked Journalist...
Savita Rath is telling us about a protest rally by journalists in Raigarh town in Chhattisgarh. Journalists are demanding immediate arrest of BJP leader who attacked journalist Pravin Tripathi few days back but no action hs been taken against him. Journalist Tripathi works for Patrika newspaper and is still in hospital though his situation has improved. You are requested to put pressure on authorities. For more Savita Ji can be reached at 07869234650
Posted on: Apr 28, 2013. Tags: RAIGARH SAVITA RAIGARH
No NREGA wages of Rs 19 lakhs to around 300 workers from 6 months...
Rakesh Rai from Surguja district in Chhattisgarh is talking to villagers from Lundra block who have come to district headquarter Ambikapur to meet collector to tell him that they have not got NREGA wages of Rs 19 lakhs from more than 6 months. More work has been approved in the village but workers are not keen to work. Sarpanch tells that it is happening due to problem in mobile banking. For more Rakesh Ji can be reached at 09826515792
Posted on: Apr 24, 2013. Tags: NREGA RAKESH RAI
पास ही में गाँव है जाकर तो देखिये...
पास ही में गाँव है जाकर तो देखिये ....२
कितना वहां तनाव है जाकर तो देखिये ...
पास ही में गाँव है जाकर तो देखिये !!
कल्लू अपनी मेड का लड़ रहा मुक़दमा ,
जवानी से बुढ़ापा आ गया, पर फैसला नहीं .....२
पास ही में गाँव है जाकर तो देखिये ....२
बच्चों के तन पे चिथड़े हैं, जाकर तो देखिये !!
बरतने सारी बिक गयी कचहरी की फ़ीस में ,
बच्चों के तन पे चिथड़े हैं, जाकर तो देखिये !!
पास ही में गाँव हैं जाकर तो देखिये ....२
बेला गुलाब मोगरा सरसों के शहर में ,
फिर भी वहां तनाव है जाकर तो देखिये
जंगल के बीच में भी है लकड़ी की समस्या ,
भूखों से हाव भाव हैं जाकर तो देखिये !
पास ही में गाँव है जाकर तो देखिये ....२
जमीने गिरवी हो गई बिटिया के ब्याह में ,
पर समधी जी फिर भी खुश नहीं जाकर तो देखिये !
पास ही में गाँव है जाकर तो देखिये ....२
कल्लू अपनी मेड का लड़ रहा मुक़दमा ,
जवानी से बुढ़ापा आ गया, पर फैसला नहीं ...
पास ही में गाँव है जाकर तो देखिये ....२
