स्वास्थ्य स्वर : प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का घरेलू उपचार बता रहें है, सौट 100 ग्राम, तुलसी की पत्ती 100 ग्राम, त्रिफला 100 ग्राम, पिपली 30 ग्राम, काली मिर्च 30 ग्राम, गिलोय 100 ग्राम, अडूसा पत्ती 100 ग्राम, इस सबको कूट पिस कर चूर्ण बना ले, 1 चम्मच चूर्ण 1 गिलास पानी में उबाले जब 1 कप बच जाए तो उसे दिन में दो बार सुबह शाम सेवन करने से लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Jun 06, 2022. Tags: CG DIPARMENT HELTH RAIPUR
कौन कहता हे भगवान आते नहीं...भजन-
पटना बिहार से पवन कुमार एक गीत सुनवा रहे हैं:
अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं-
राम नारायणं जानकी बल्लभम-
कौन कहता हे भगवान आते नहीं-
तुम मीरा के जैसे बुलाते नहीं-
कौन कहता है भगवान खाते नहीं-
बेर शबरी के जैसे खिलाते नहीं-
कौन कहता है भगवान सोते नहीं...
Posted on: Jun 06, 2022. Tags: BHAJAN SONG BR PATNA PAWAN
गंगजी नहाइबो ये मैया जाल बाँदे आहिबों ...गीत
ग्राम-सीजरफराज (फैजपुर) जिला-गया (उत्तरप्रदेस) से भोला कुमार जी विकलांगता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एक गीत सुना रहे हैं
गंगजी नहाइबो ये मैया जाल बाँदे आहिबों 2,अंगना लिपाइबो ये मैया
कलश धरीबों ये मैया 2 मालिनी भुलहिबों.
Posted on: Jun 06, 2022. Tags: BHOLAKUMAR SIJARFRAJ FAIJPUR SONG UP
कहानी : चतुर दूधवाला
जिला-औरंगाबाद (महाराष्ट्र) से शुभम एक कहानी सुना रहे हैं, जिसका शीर्षक है “चतुर दूधवाला” | अपने गीत संदेशो को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
Posted on: Jun 06, 2022. Tags: MH ORNGABAD STORY
हमारें गांव में हैंडपंप नहीं है, किलोमीटर दूर नाला से पानी लाकर पीते है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-निकनार, ब्लॉक-लोहण्डीगुड़ा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से लालो पोडियामी बता रहे हैं कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 3 में हैंडपंप नहीं लगा है, वहां के लोग 2 किलोमीटर दूर नाला से पानी लाकर पीते है, इसके लिए उन्होंने ग्राम सभा ,सचिव सरपंच के पास शिकायत किये लेकिन अभी तक नहीं बना है, इसलिए सीजीनेट श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं दिये गये नंबरों पर बात करके हैंडपंप लगवाने में मदद करें: संपर्क@7879612471, सचिव@7000755134, सीइओ@8889251366, कलेक्टर@8458956694.
