हमारे गाँव में 2005 से स्कूल बना है, अब तक ठीक से पढ़ाई नहीं होती शिक्षक समय पर नहीं आते...

ग्राम-गुइयाँ, थाना पोस्ट-अधौरा, जिला-कैमूर-भभुआ (बिहार) में छोटेलाल उरांव के साथ में मोहन कुमार है जो भोजपुरी भाषा में उनके गाँव गुइयाँ की स्कूल की समस्या को लेकर बात कर रहे है वो बता रहे है की गाव में २००५ से अभी तक स्कूल में चारो तरफ दीवाल नहीं बनाई गई और टीचर भी समय पर स्कूल नही खोलते और सही ढंग से पढ़ाते भी नही है. इस समस्या को लेकर BDO और जिला कलेक्टर के जनता दरबार में आवेदन भी दे चुके है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नही हुआ है, कृपया आप सभी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से निवेदन है कि आप गुइयाँ गाँव के बच्चो के बेहतर भविष्य के लिए मदद करें और इस अधिकारी को फोन कर दबाव डालें- BDO@09431818059. ग्रामीण मोहन कुमार@ 8986304024

Posted on: Apr 23, 2017. Tags: CHOTELAL URAON SONG VICTIMS REGISTER

कलेक्टर के कहने पर शौचालय बनाया पर अधिकारी पैसे देने घुमा रहे हैं, कलेक्टर भी नहीं सुनते...

ग्राम-मनारी, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रामप्रसाद आदिवासी बता रहे है कि १ फरवरी को कलेक्टर ने गाँव आकर शौचालय बनाने की अपील की जिसके बाद ७ लोगो ने निर्माण कर लिया है जिनमें से ५ लोगो का पैसा दे दिया गया है और २ लोगो का बाकि है सरपंच सचिव से पूछने पर कहते है की सूचि में नाम नही है इस सन्दर्भ में CEO, जिला कलेक्टर को भी १ मार्च को आवेदन दे चुके है लेकिन अभी तक निर्माण कार्य का पैसा नहीं दिया गया है, सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से निवेदन है की कृपया फ़ोन कर दबाव बनाए ताकि हितग्राहियों को पैसा मिल सके- सीईओ@9425194808,जिला समन्वयक आशीष द्विवेदी@9755435795. रामप्रसाद आदिवासी@7898654924

Posted on: Apr 23, 2017. Tags: RAMPRSAD ADIVASI SONG VICTIMS REGISTER

आता है याद मुझको, गुजरा हुआ जमाना...ग़ज़ल-

सुनील कुमार उर्दू व फारसी के लोकप्रिय शायर, सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा के रचियता इकबाल साहब की ग़ज़ल सुना रहे है:
आता है याद मुझको, गुजरा हुआ जमाना-
वो बाग की बहारे, वो सबका चहचहान-
आज़ादीया कहा वो, अब अपने घोंसले की-
अपनी खुशी से आना, अपनी खुशी से जाना-
आता है याद मुझको, गुजरा हुआ जमाना-
लगती है चोट दिल पर, आता है याद जिस दम-
सब नम के आसूओं पर, कलियों का मुस्कुराना-
आता है याद मुझको, गुजरा हुआ जमाना...

Posted on: Apr 23, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

आदिवासी सांस्कृतिक व संवैधानिक प्रशिक्षण शिविर, ५ से ७ मई २०१७ जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़...

सरगुजा संभाग, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से महावीर पावले आदिवासी समाज की केन्द्रीय आदिवासी सांस्कृतिक व संवैधानिक प्रशिक्षण शिविर के बारे में बता रहे हैं यह आयोजन दिनांक
५ से ७ मई- २०१७ तक ग्राम किप्ता गोंडवाना पब्लिक स्कूल के पास विकास खण्ड सूरजपुर, जिला सूरजपुर, छत्तीसगढ़ में किया जाएगा इसके आयोजक समस्त आदिवासी समाज, विशेष सहयोग सर्व आदिवासी समाज एवं संघठन छत्तीसगढ़ गोंड एवं कर्मचारी परिषद, पटेल मांझी, समस्त भारत के आदिवासी संघठनो के साथी एवं छात्र छात्राए हैं -संपर्क नम्बर-9926633695. आप सभी से अनुरोध है कि कृपया इस आयोजना का लाभ उठाएं।

महावीर पावले@7693933150

Posted on: Apr 23, 2017. Tags: MAHAVIR SINGH PAWLE SONG VICTIMS REGISTER

शादी से पहले सगाई हो गई...विवाह गीत -

ग्राम-विजयपुर, पोस्ट-बेतमा, तहसील-बेरसिंहपुर, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से इन्द्रकली एक विवाह गीत सुना रही हैं :
शादी से पहले सगाई हो गई-
आज से बन्नी पराई हो गई-
अपने मम्मी को प्यारी रहे गई-
अपने पापा से बिदाई ले चली-
शादी से पहले सगाई हो गई...

Posted on: Apr 23, 2017. Tags: INDRAKALI SATNA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »