रे सुगना अब मत बाग अगोर रे सुगना, सूरज उगी न रतिया जागी न उतरी अब भोर...निर्गुण गीत -

सुनील कुमार मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से डॉ कुमार विरल की एक रचना सुना रहे हैं :
रे सुगना अब मत बाग अगोर रे सुगना – सूरज उगी न रतिया जागी न उतरी अब भोर –
खटते खटते खून जरईले जीते जी मर गईले – खटते खटते खून जरईले हासिल न भईले तोर – छूटल माटी गांव भूलाईल शहर नगर छिछिआईल – अजगर मुँह फईलवले बाटे सपना हो गईले थोड़ – रे सुगना अब मत बाग अगोर...

Posted on: Jan 01, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

हमारी ज़मीन पर रेल्वे लाइन का काम ज़ोरों पर है पर हम किसान मुआवजे के लिए भटक रहे हैं...

ग्राम-खमरिया, तहसील घरघोड़ा, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता के साथ में अजीत बहरा जो के रहने वाले है बता रहे है कि रेल गलियारा का काम व्यापक गति से चल रहा है और इस रेल गलियारा में प्रभावित 40-41 किसान है उन लोगो का मुआवजा के लिए लाले पड़े है और तहसील में धनराशि जमा पड़ा हुआ है उसका आज तक मुआवजा नहीं मिला है वे लोग छह महीने से घूम रहे है उससे पहले उनकी जमीन गोवा कम्पनी में गया था. साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर उनका मुआवजा दिलवाने में मदद करें : कलेक्टर ऑफिस लैंडलाइन@07762222103, घरघोडा S.D.M. व्हाटसप्प@9407720005. राजेंद्र गुप्ता@9993891275.

Posted on: Jan 01, 2018. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे टोले का ट्रांसफार्मर 20 दिन से निकालकर ले गए है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है...

कुदरा टोला वार्ड क्रमांक 04 ग्राम-टिंगराह, जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से लाला यादव के साथ में कमलेश, दिलीप कुमार यादव बता रहे है कि उनके टोले का ट्रांसफार्मर निकाल के 20 दिन हो गए है उसके कारण उनके टोला में बिजली नहीं है जिसके कारण गेहूं की फसल भी सूख रही है जबकि बिजली का बिल भी जमा किये है. ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए कई बार बिजली अधिकारियो के पास शिकायत किये है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर ट्रांसफार्मर लगवाने में मदद करें : बिजली विभाग@9425185326, 9713282211, सरपंच@8349250941. लाला यादव@9171360697.

Posted on: Jan 01, 2018. Tags: LALA YADAV SONG VICTIMS REGISTER

बाग मा कोयलिया बोलय, बोलय मीठी बानी हो...बघेली विवाह गीत

अशोक कोरी, ग्राम-हरदौहाँ ,पंचायत-तेदूनी, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से विवाह में गाया जाने वाला सुहाग गीत गा रहे हैं:
बाग मा कोयलिया बोलय बोलय मीठी बानी हो-
मंडपये डेरिया रोवये,रोवए विनती डार हो – अाजा मोरी बाली हये उमरिया
नाही देऊ कि सुदिन-
जइसे जल मा मछली तड़पे-
वइसे तड़पये बेटी हो –
कि तडपि-तड़पि बेटी करए बिनती हो-
पापा मोरी बालि उमरिया नही देऊ सुदिन हो – बाग मा कोयलिया बोलय-
चाचा मोरी बालि उमरिया नही देऊ सुदिन हो – बाग मा कोयलिया बोलय...

Posted on: Jan 01, 2018. Tags: Ashok Kori SONG VICTIMS REGISTER

तुलसी इस संसार में मतलब का व्योहार...गीत -

संतोष कुमार अहिरवार डिंडोरी मध्यप्रदेश से नया साल के आगमन पर एक गीत सुना रहे हैं :
तुलसी इस संसार में मतलब का व्योहार – जब लगी पैसा सांथ में तब लगी ताको आय – औ पैसा रहो ना पास में तो मुख से नही बोले – गुड़ के ग्राहक सहज नर बिन गुड़ नर रहय ना कोय – जैसे कागा कोकिला शब्द सुने सब कोय...

Posted on: Jan 01, 2018. Tags: SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »