लाज आँखिन से ओकरा ढरकिये गइल...भोजपुरी कविता -

सुनील कुमार संजय सिंह दीवान के साथ एक भोजपुरी रचना सुना रहे हैं:
लाज आँखिन से ओकरा ढरकिये गइल-
गाँठ पर गाँठ बान्हल सरकिये गइल-
उ कबो नाहीं तकलस चुहानी का ओर-
तबो संवचल सहेजल खरकिये गइल-
रंग पोतलस महीनन ले सउंसे बदन-
बीचे हंसन के कउआ बरकिये गइल-
भीत माटी के सजलस चनेसरी गज़ब-
सुनके धरती के आहट दरकिए गइल-
मन के बछरू के सजलस तबो ना सजल-
एगो छिउंकि चलल उ छरकिये गइल...

Posted on: Jan 13, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

हमारे यहां रोड बहुत खराब है, दिक्कत होती है, कई जगह शिकायत किये पर कोई सुनते नही है...

ग्राम-कासावाही, तहसील-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से नरेन्द्र गोटी (सरपंच) बता रहे है कि दमकासा से भडदुंग रोड लगभग 3 किलोमीटर है वह बहुत खराब है उसके कारण बालोद बाजार या दल्ली राजहरा आने जाने में बहुत दिक्कत होता है उसके लिए सांसद को भी आवेदन दिए है और समाधान शिविर में भी आवेदन दिए है फिर भी कोई ध्यान नही दे रहे है और उनके गाँव की जनसंख्या 1580 है| उनका कहना है कि रोड बनना चाहिए इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियों से बात करके रोड बनवाने में मदद करें: चारामा C.E.O.@8770708980. अधिक जानकारी के लिए संपर्क राम भरोसा साहू @7587395023. भान साहू@9406033089.

Posted on: Jan 13, 2018. Tags: NARENDRA GOTI SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाईल में : गुड़ खाने के बहुत से फायदे -

गुड पाचन क्रिया को सही रखता है और गुड शरीर के खून को साफ करता है और रोज एक गिलास पानी या दूध के साथ गुड का सेवन पेट के ठंडक देता है| इससे गैस की दिक्कत नही होती जिन लोगो गैस की दिक्कत है वे रोज सुबह या शाम के भोजन के बाद गुड जरुर खाए गुड आयरन का मुख्य स्त्रोत है| इसलिए ये एनीमिया के मरीजो के लिए बहुत फायदेमंद है और खास तौर पर महिलाओ के लिए इसका सेवन बहुत जरुरी है| इससे त्वचा दमकती है और मुहासे की समस्या भी दूर होती है| गुड की तासीर गरम होती है इसलिए इसका सेवन जुकाम और कफ़ से आराम दिलाता है| अगर जुकाम के दौरान कच्चा गुड नही खाना चाहते हो तो चाय या लड्डू में भी खा सकते है और ताकत के लिए गुड बहुत फायदेमंद है बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसुस करने से गुड का सेवन करें से ताकत बढ़ जाता है और गुड जल्दी पच जाता है और इससे शुगर भी नही बढ़ता है| दिनभर काम करने के बाद जब भी आपको थकान हो तुरंत गुड खाए गुड शरीर के तापमान की नियंत्रित रखता है| दमा के मरीजो के लिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद है और जोड़ो के दर्द के में आराम रोज गुड के एक टुकड़े के साथ अदरक का सेवन करे इससे जोड़ो के दर्द की दिक्कत नही होगी गुड के साथ पके चावल खाने से बैठा हुआ गला व् आवाज खुल जाती है| गुड और काले तिल के लड्डू खाने से सर्दी में अस्थमा की परेशानी नही होती है| जुकाम जम गया हो तो गुड पिघलाकर उसकी पपड़ी बनाकर खाए और गुड और घी मिलाकर खाने से कान का दर्द ठीक हो जाता है| 5 ग्राम सोठ और 10 ग्राम गुड के साथ लेने से पीलिया रोग में लाभ होता है| गुड हलवा खाने से स्मरण शक्ति बढती है| 5 ग्राम गुड को इतने ही सरसों के तेल में मिलाकर खाने से श्वास रोग में छुटकारा मिलता है. सरला श्रीवास@9479003197.

Posted on: Jan 13, 2018. Tags: SARLA SHRIWAS SONG VICTIMS REGISTER

टीवी से सब सीख लेते है, मोबाइल से करते बाते...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे है:
टीवी से सब सीख लेते है-
मोबाइल से करते बाते-
बच्चो को आज सिखाना नही पड़ता-
आसमान से बाते कर लेते-
बोलना चलना सीख लिए तो-
अपने आप सब कुछ कर लेते है-
ओरो का नही करते है इंतजार...

Posted on: Jan 13, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER

आजा ना आजा ना आजा ना...भजन गीत -

ग्राम-धनकुट्टा, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनूपपुर (म.प्र.) से थानुलाल केवट के साथ में सपना केवट एक भजन गीत सुना रही है:
आजा ना आजा ना आजा ना-
जब दिल से पुकारे शिव गुरु की-
दौड़े चले आ जाना-
जब दिल से पुकारे मैया भवानी-
दौड़ी चली आ जाना-
आजा ना आजा ना आजा ना...

Posted on: Jan 13, 2018. Tags: SAPNA KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »