हमारे गांव का हैण्डपम्प खराब हो गया है आयरन निकलता है,कृप्या मदद करें-
विनोद नाग ग्रामपंचायत- छिंदावाडा (मांझीपारा) ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनके गांव में दो हैंडपंप है लेकिन एक हैंडपंप में आयरन पानी निकलता है एक में पर्याप्त पानी नही मिलता है, इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे है की दिए गए नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें: संपर्क नंबर@6268361304, सीईओ@9406016762.
Posted on: Jan 08, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM VINOD NAAG WATER
हमारा आज तक राशन कार्ड नहीं बना है, बोलने पर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, कृपया मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-बोरसरर, (मुकामपुर) जिला-जांजगीर (चापा) (छत्तीसगढ़) से रवींद्र कुमार बता रहे हैं वे शिकायत दर्ज किए हैं| मार्च में राशन कार्ड के लिए आवेदन दिया गया है| और आज 7 जनवरी है अब तक उन्हे राशन कार्ड नहीं मिला है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास शिकायत किए हैं परंतु आज तक उनका राशन कार्ड नहीं बना है| इसलिए उन्होंने सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के उनका राशन कार्ड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7805021763, सचिव@9340026871,सरपंच@9755725144.
Posted on: Jan 08, 2022. Tags: CG JANJGIR PROBLEM RATION CARD RAVINDRA KUMAR
हमारे गांव में सीसी रोड का निर्माण नहीं हुआ है, कीचड़ के कारण आने जाने में बहुत परेशानी होती है...
ग्राम पंचायत- कुम्हार साडरा, ब्लाक- बास्तानार, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से मन्नूराम सेठिया बता रहे हैं कि उनके पारा में 500 मी. सीसी रोड नहीं बना है। रोड निर्माण के लिए आवेदन दे चुके हैं लेकिन अभी तक पास नहीं हुआ है। बारिश के दिनों में कीचड़ के कारण आने जाने में बहुत दिक्कत होती है। सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों में बात कर के समस्या हल करवाने में मदद करें। संपर्क नंबर@ पीड़ित व्यक्ति-7879988007, सरपंच-7697581341, सचिव- 9479033485, CEO-9406016762, कलेक्टर-888956694.
Posted on: Jan 08, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CC ROAD CG KUMHAR SADRA MANNURAM SETHIYA PROBLEM ROAD
हमारे गाँव में पानी की समस्या है कुआ खोदकर पानी का उपयोग कर रहे हैं....
ग्राम पंचायत-बड़े कर्मा खासपारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रामसिंह बघेल पानी की समस्या बता रहे हैं |उनके गाँव में एक भी हैंडपंप नहीं हैं वहा के ग्रामीण अपने खेत में कुआ खोदकर पानी का उपयोग करते हैं बारिश के मोसम में पूरा पानी गन्दा हो जाता हैं|पानी की दिक्कत होने के कारण लोग गन्दा पानी को भी पी लेते हैं|इसी के वजह से कई सरे ग्रामीण बीमार पाड़ रहे हैं,सरपंच या सचिव को भी बताये हैं पर कोई कार्यवाही नहीं हुआ सलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है की दिया गया नंबर पर बात कर उनके गाँव में हैंडपंप लगवाने में मदद करे|CEO-9004037600, कलेक्टर@8488956694,
संपर्क नंबर@6260256870.
Posted on: Jan 08, 2022. Tags: BADE KARMA BASTAR CG DARBHA PROBLEM RAMSINGH BAGHEL WATER
हमारे गांव में पुलिया की बहुत समस्या हैं बरसात के दिनों में लोग नही जा पाते हैं,कृपया मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-सीतापुर, धुर्वापारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सम्पद कश्यप बता रहे हैं उनके गाँव में पुल नहीं बना है, जिसके कारण नदी पार कर जाने में दिक्कत होती है| बारिस के दिनों में ये समस्या बढ़ जाती है| यदि कोई बीमार पड़ता है तो चिकित्सा केंद्र जाने में बहुत परेशानी होती है, गाँव से हॉस्पिटल 10 किलोमीटर दूर है| 4 गाँव के लोगो का आवागवन पुल नहीं होने के कारण बाधित होता है| निवासियों ने इसके लिये कई बार आवेदन किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर पुल बनवाने में मदद करें| संपर्क नंबर@6268740200, सरपंच@79724104633, सचिव@9479095347.
