हमारें गांव में पानी की बहुत समस्या है, नाला का पानी पीते है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-केलाउर, पैदापारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बलीराम सोरी बता रहे हैं उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है, 2-3 किलोमीटर दूर नाला से पानी लाकर पिते है, गर्मी के दिनों में बहुत दिक्कत होती है, 60-70 घर की जनसंख्या हैं, इसके लिए उन्होनें सचिव सरपंच को शिकायत कियें लेकिन कोई सुनवाई नही हुआ| वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9391182591, सरपंच@9381847130, सचिव@8435289507.
Posted on: Jun 18, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER
सहकार रेडियो: मसान में सोना : अण्णा भाऊ साठे
श्रोताओं, सहकार रेडियो पर कहानियों का कारवां कार्यक्रम में आज आप सुनेंगे मराठी साहित्य का मक्सिम गोर्की कहे जाने वाले अण्णाभाऊ साठे की कहानी ‘मसान में सोना’| साथियो, ये एक त्रासदी है कि उनके ज्यादातर साहित्य का भारत की अन्य भाषाओं में अनुवाद नहीं हुआ है व महाराष्ट्र के बाहर अधिकांश भारतीय उनकी रचनाओं से अपरिचित हैं। आज उनकी ये कहानी आपसे साझा कर रहे हैं। इसका हिन्दी अनुवाद रमणिका गुप्ता ने किया है। कहानी को परिचय सहित हमने लिया है यूनाईटिंग वर्किंग क्लास के ब्लॉग से| आवाज़ है पवन सत्यार्थी की|
Posted on: Jun 18, 2022. Tags: RADIO SAHKAR
हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या हैं लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-कुम्हारसाडरा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मनुराम सेठिया बता रहे हैं उनके गांव में हैंडपंप है लेकिन उससे लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है पाईप काम होने के कारण वर्तमान में सौर उर्जा से पानी पीते हैं वहां भी बरसात के समय धूप नहीं से परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए लिए गांव के ग्रामीणों ने कई बार प्रयास किए परन्तु कोई कार्यवाही नहीं हो पाया। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के गांव में पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। PHE@9827173133, संपर्क नंबर@7879988007, CEO@9406016762.
Posted on: Jun 17, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM WATER
हमारे गाँव में सीसी रोड की समस्या है, लोगों को आने जाने में बहुत समस्या होती है...कृपया मदद करें
ग्राम-कुंमली,ब्लाक-लोहांडीगुडा,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) प्रभुनाग ठाकुर बता रहे हैं,की लोहांडीगुडा से एक किलोमीटर दुर उनके गाँव तक रोड नहीं बना हैं| 12 साल पहले आधा रोड बनाकर अधुरा छोड़ दिए हैं| गाँव से बीमारी होने से हॉस्पिटल जाने के लिए परेशानी होती हैं| गाँव तक एम्बुलेंस नहीं आ पाती और बरसात के दिनों में कीचड़ होता हैं, तो लोगो को आने जाने में परेशान होते हैं अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9479157295, सीईओ@8889251366, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Jun 17, 2022. Tags: BASTAR CC CG LOHANDIGUDA PROBLEM ROAD
कोन नदी बहे रे सिधरी मछरी हर...कर्मा गीत-
ग्राम पंचायत-देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक कर्मा गीत सुना रहे हैं:
कोन नदी बहे रे सिधरी मछरी हर-
हलराए लोर रे कोने नदी बहे गरिहार-
येदे हल्का हर लोर कोने नदी चढ़े-
गरिहार नदी नाला चढ़े सिधरी-
मछरी हरका हर लोर रे नदी चढ़े गरिहार-
कोन नदी बहे रे सिधरी मछरी हर...
