सेनाओ का यहोवा हमारे संग संग है...मसीह गीत-
ग्राम-जलपुर, जिला-रायगढ़, छत्तीसगढ़ से दीनानाथ पटेल यीशु मसीह गीत सुना रहे हैं:
सेनाओं का यहोवा हमारे संग संग है-
याहो का परमेश्वर हमारा ऊँचा घर हैं-
जिसने आकाश बनाया-
जिसने पृथ्वी को बनायी-
वो सर्वशक्तिमान प्रभू है-
वो यहोवा हमारे संग संग है...
Posted on: Jun 06, 2022. Tags: CG DINANATH PATEL MASIH GEET RAIGARH
हमारे गाँव में स्कूल भवन नहीं है, बच्चो को पढने में बहुत समस्या होती है, कृपया मदद करें..
ग्राम-ककनार, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मोहन यादव के साथ गाँव के शिक्षक साथी चैतुराम नाग और सीताराम सेठिया बता रहे है कि गाँव में स्कूल भवन नहीं होने के कारण बच्चो को शिक्षक कोटर में बैठाकर पढ़ा रहे है लेकिन वहां बैठने में बहुत दिक्कत हो रही है | स्कूल भवन के लिए गाँव के लोगो ने सीईओ और सांसद से मांग भी किये है तो बोलते है इसको क्या करोगे खाली पड़ी बिल्डिंग में बैठने का बोलते है जबकि वो बिल्डिंग ख़राब है और पुराना भी है तो गाँव वालो की मांग है कि माध्यमिक स्कूल भवन का निर्माण हो जाता तो बच्चो को पढने में सुविधा होती | वर्तमान सरपंच बोल रहे है कि 2010 में जो मिडिल स्कूल बना है वो भी ठीक से नहीं बना है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि स्कूल भवन बने ताकि बच्चो को पढने में सुविधा हो : संपर्क नम्बर@9406421406. CEO@8889251366.
Posted on: Jun 06, 2022. Tags: BASTAR PROBLEM BULDING CG CHAITURAM NAG LOHANDIGUDA SCHOOL
हमारे गांव में पानी कि बहुत समस्या है, लोगों दुर से पानी लाकर पीना पड़ता है, कृप्या मदद करें-
ग्राम पंचायत-रतेंगा, बिजाकासा पारा, ब्लाक-बस्तर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से नीति बता रहे हैं, उनके गांव में पानी कि बहुत समस्या है, नदी से पानी लाना पड़ता है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले थे लेकिन ध्यान नही दे रहे है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9301183063, संपर्क नंबर@6264851065.
Posted on: Jun 06, 2022. Tags: BASTAR CG NITI PROBLEM WATER
हमारे हैंडपंप 2 महीने से खराब है, एक किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं, अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं...
ग्राम पंचायत-पारापुर, ब्लाक-लौहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से संजय कुमार नाग बता रहें हैं कि उनके गांव में 2 हैण्डपम्प है उसमें पर्याप पानी नहीं मिल पाती हैं, वहाँ सौर ऊर्जा लग जाने से लोगों को पानी कि सुविधा हो जाती 50-55 का जनसंख्या है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहें है, इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर सौर ऊर्जा लगवाने में मदद करें: संपर्क@9479868869, कलेक्टर@8458956694, CEO@8889251366.
Posted on: Jun 06, 2022. Tags: BASTAR PROBLEM CG LOHANDIGUDA SANJAY NAG WATER
मेरे पास रहने को घर नहीं है झोपड़ी में रहती हूँ, शिकायत करने पर भी सरपंच सचिव ध्यान नहीं देते है...
पकली पारा, ग्राम+पंचायत-कोड़ेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जागेश्वर परस्ते के साथ गाँव के साथी उम्मे पति मंगरू बता रही है कि उनके पास रहने के लिए घर नहीं है झोपड़ी में रहती है और बरसात के दिनों में पानी टपकता है और पानी में सोना पड़ता है | आवास के लिए सरपंच सचिव के पास शिकायत भी की थी लेकिन ध्यान नहीं दे रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रही है कि सम्बन्धित अधिकारियो से बात करके आवास दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@8103471003, सचिव@9407642538, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
