सरे हरे नाना मोर नाना रे ललना...गीत -

सलीवाडा, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से कलीराम धुर्वे एक गीत सुना रहे हैं :
सरे हरे नाना मोर नाना रे ललना – एक है लरिका कंकालिन के बैठे है गुफा मा – कंकालिन के तैतीस कोटी सोये हैं गुफा मा – पहले बार बजैय ता एक लारिका जागे रे – द्वार के पथरा ला धक्का लगावय रे – सरे हरे नाना मोर नाना रे ललना...

Posted on: Jan 04, 2018. Tags: KALIRAM DHURWE SONG VICTIMS REGISTER

सांस्कृतिक नीति बनाने, लोक कलाकारों की मदद की माँग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन...

सुनील कुमार बता रहे हैं मुजफ्फरपुर बिहार में 10 जनवरी 2018 को राज्य की सांस्कृतिक नीति बनाने के माँग को लेकर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया है जिसमे प्रत्येक विद्यालय में कला शिक्षक नियुक्ति की मांग, कला प्रदर्शन करने के लिए औडिटोरियम भवन फ्री करने की मांग, लोककला और लोक कलाकारो के लिए आयोग गठन, उनके लिए आर्थिक मदद, पेंशन, सरकारी प्रचार प्रसार के लिए लोक कलाकारो को जोड़ने आदि को लेकर एक दिवसीय धरना आयोजन किया गया है जिसमे वे सीजीनेट के सभी सुनने वाले सभी साथियों को वहां पर धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं, कला और संस्कृति को बचाने के लिए ऐसे प्रयास और जगह भी किये जाने चाहिए | सुनील@9308571702

Posted on: Jan 04, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

हरी भजन ला तै नई जाने भईया रे...छत्तीसगढ़ी भजन -

ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से लालू केवट अपने सांथी बेसाहूलाल केवट, गजरूप सिंह, मनबहोर केवट के सांथ एक भजन सुना रहे हैं :
हरी भजन ला तै नई जाने भईया रे – राम भजन ला तै नही जाने – ये जीवन नई आय कौनो काम के – सोंन नदी के तीरे हवए हमर गाँव गा – जिला अनूपपुर छुलकारी मोर गाँव गा – भजन गवैया और बैठे भजन सुनैया रे – हरी भजन ला तै नई जाने...

Posted on: Jan 04, 2018. Tags: LALLU KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

माँ है तो ममता है, माँ नहीं तो वीरान...माँ पर कविता -

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी माँ से सम्बंधित एक कविता सुना रहे है:
माँ है तो ममता है माँ नहीं तो वीरान-
माँ में ममता न होता तो कैसे पलता संतान-
माँ प्रेम की दूकान है माँ ममता खान है-
माँ है तो संसार है नहीं तो सब शमशान है-
माँ का कोई पूजा करता माँ को कोई देता दुतकार-
माँ को जो पूजा करे उसका करता हूँ सत्कार-
जो माँ को माँ न समझे वही दुनिया में सबसे बड़ा बेकार...

Posted on: Jan 04, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER

अरे गाँव छुल्कारी के रहया...छत्तीसगढ़ी भजन-

ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनुपपुर (म.प्र.) से लल्लूलाल केवट के साथ में भानुलाल केवट, वैभव सिंह एक छत्तीसगढ़ी भजन गीत सुना रहे है:
अरे गाँव छुल्कारी के रहया-
मानस रामायण के पढ़ेया भैया-
आये हन गा तुम्हारे गाँव म-
अरे हे भैया आये हन गा तुम्हारे गाँव मे-
नए पद जियत भर पुरसत काम के-
मर जा बे एक दिन गा ले हरी नाम के-
तर जाई तोला तोरे अपार-
अरे गाँव छुल्कारी के रहया...

Posted on: Jan 04, 2018. Tags: LALLULAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »