इतनी विलम तुमने काहे करो रे, मोरे बाल कन्हैया...शादी गीत
ग्राम-कुलुखेडा, पोस्ट-बेलगांव, तहसील-परासिया, जिला-छिन्दवाडा (मध्यप्रदेश) से चाँदनी मसकोले एक शादी गीत सुना रही हैं:
इतनी विलम तुमने काहे करो रे मोरे बाल कन्हैया-
हल्दी पिसावत देर हो गई रे मेरो माता यसोदा-
मुकुट विसावत देर हो गई रे मेरो माता यसोदा...
Posted on: May 02, 2017. Tags: CHANDANI MASKOLE SONG VICTIMS REGISTER
गाँधी फिल्म महोत्सव पर 4 दर्शक, लाखों खर्च कर प्रशासन द्वारा ठीक आयोजन न करने का आरोप...
मुजफ्फपुर (बिहार) में शासन ने एक गांधी फिल्म महोत्सव का आयोजन किया है जहां से सुनील कुमार शहर के सांस्कृतिक कर्मी अशोक भारती से बात कर रहे हैं जो गुस्से में हैं और कह रहे हैं कि शासन ने लाखों खर्च कर के फिल्म महोत्सव का आयोजन तो किया है पर बेमन से, लोगों को ठीक से आमंत्रित नहीं किया, वे बता रहे हैं कि जब वे हाल में पहुंचे तो उनको लेकर सिर्फ चार ही लोग फिल्म देखने आये थे. इसके अलावा वे ये भी कहना चाहते हैं कि जिले में कोई भी ऐसा हाल नहीं है जहां आवाज़ ठीक से सुनाई दे इसलिए कोई भी ढंग का सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हो सकता, इसके लिए शहर के सांस्कृतिक कर्मियों का सर शर्म से झुक जाता है पर प्रशासन को कोई फर्क नहीं पड़ता – सुनील कुमार@9308571702
Posted on: May 01, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
सुन रे संगी साथी मोरे गा...पर्यावरण गीत-
ग्राम हरचोका, पोस्ट माडीशरई, तहसील भरतपुर, जिला कोरिया छत्तीसगढ़ से राम कलेश पर्यावरण पर आधारित एक गीत सुना रहे हैं-
सुन रे संगी साथी मोरे गा-
यह दुनिया बिरंगी हवय रे-
नदिया करत कलकल छलछल बहाय गा-
हरे भरे रूखवा राई सब खेत खलिहान-
मोहाय गा सब के मन ला मोहाय गा-
यह दुनिया बिरंगी हवय गा-
सुन रे संगी साथी मोरे गा-
यह दुनिया बिरंगी हवय रे...
Posted on: May 01, 2017. Tags: RAM KALESH SONG VICTIMS REGISTER
जिन्दगी एक किराये का घर है, इसे एक दिन बदलना पड़ेगा...गीत
ग्राम-कुलुखेड़ा, पोस्ट-बेलगाव, जिला-छिन्दवाडा (मध्यप्रदेश) से चांदनी मसकोले एक गीत सुना रही है:
जिन्दगी एक किराये का घर है, इसे एक दिन बदलना पड़ेगा-
मौत जब तुझको आवाज़ देगी, घर से बाहर निकलना पड़ेगा-
तेरी मिट्टी का हर आदमी है, बाद मरने के होना यही है-
जब चिताओं में जलना पड़ेगा, और जमीनों में कब्र बनेगा...
Posted on: May 01, 2017. Tags: CHANDANI MASKOLE SONG VICTIMS REGISTER
नदी नाला सूख गए, कुआ में नई है पानी, हैंडपंप बिना संगी कामे पी पानी, कोइ नहीं सुने परेशानी...
ग्राम-धुमाडांड, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल मरावी गीत के माध्यम से अपने गांव के समस्या की जानकारी दे रहे हैं कि गांव में इस समय कुंआ, नदी, तालाब सूख गए हैं जिनसे इन्हें पानी की समस्या का सामना करना पड रहा है, इसके समाधान के लिए इन्होने पी.एच.ई.विभाग को आवेदन किया जिस पर हेंड पम्प आबंटन किया गया लेकिन वह हेंड पम्प एक किलोमीटर दूर स्कूल में लगा है, पूरे गांव में यह एक ही हेंडपंप है जिसके कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अनुरोध है कि इन नम्बरों पर फोन कर दबाव बनाये:सरपंच@8959459879,सचिव@8357979609,9617217431,
पी.एच.ई.@7089032444,कलेक्टर@9826443377,9893599012,
बाबूलाल मरावी@9754079248.

