आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : गठियावात का घरेलू उपचार...
ग्राम पोस्ट-अंजनी, तहसील-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गन साह मरकाम गठियावात की बीमारी के उपचार के बारे में बता रहे हैं, वे बता रहे हैं कि गठिया वात हमारे समाज में एक आम बीमारी है जिससे बहुत लोग पीड़ित हैं और आप इसका इलाज अपने घर में कर सकते हैं. केव कन्द जड़ी यह जंगल में पाई जाती है, डंडी सी निकली होती है चौड़ी व लम्बी पत्तिया होती है जिसको केव कन्द बोला जाता है उसके जड़ को खोदकर जलती आग की राख में पका कर आलू के समान खाए लगातार भूखे पेट ८ दिन तक खाने से जोड़ो, घुटने में गठियावात की समस्या जरुर दूर होगी स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा. अधिक जानकारी के लिए आप मुझसे संपर्क कर सकते हैं@7747968488
Posted on: May 03, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
मैं अंधा हूँ, हमारे मोहल्ले में कोई हैंडपंप और कुंआ नहीं है, बड़ी तकलीफ होती है कृपया मदद करें...
ग्राम-पंचायत-गोरबी, थाना-मरवा, तहसील-चितरंगी, जिला-सिंगरोली (मध्यप्रदेश) से ब्रजेश सिंह गोंड़ दोनों आँखों से देख नही पाते वह बता रहे हैं कि मोहल्ले के वार्ड क्र.10 में कोई हैण्ड पम्प और कुंआ नहीं है इसीलिए यहाँ के निवासियों को पानी के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ता है इस समस्या के समाधान के लिए सरपंच से शिकायत भी किये थे लेकिन सरपंच आज-कल कर के टाल रहे है अत: सीजीनेट के सभी साथियों से अनुरोध है कि आप इन नम्बरों पर बात कर दबाव बनाए ताकि पीने के पानी की व्यवस्था हो सके-कलेक्टर@07805244110,
सरपंच@9669719417 विधायक@7898181957.
ब्रजेश@9109597543.
Posted on: May 03, 2017. Tags: BRIJESH SINGH SONG VICTIMS REGISTER
मनरेगा के कार्य में भ्रष्टाचार के आरोप, कृपया अधिकारियों को फोन कर जांच करवाने में मदद करें...
ग्राम-ईडला, ब्लाक-सेमरिया, जिला-चतरा (झारखण्ड) से धर्मेन्द्र कुमार उनके गाँव में रोजगार गारंटी योजना में गड़बड़ी की बात बता रहे हैं उदाहरण स्वरुप ये बता रहे हैं ये कि जब रोजगार मांगने के लिए गया तो कहा गया कि आप के सौ दिन का काम पूरा हो चुका है और इन सबंध में जानकारी के लिए आवेदन किया तो आवेदन वापस कर दिया तब मुख्य मंत्री जनसंवाद में आवेदन किया 9 महीना हो चुका है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है इस तरह की कई गड़बड़ियाँ इस गांव में हो रही हैं अत: श्रोताओं से निवेदन है कि इनसे बात कर दबाव बनायें जिससे इस तरह कि होने वाली हेरा फेरी को रोका जा सके बी.डी.ओ.@9708736776,मुखिया@9135695470,
रोजगार सेवक@7781936836.धर्मेंद्र@9608798628
Posted on: May 03, 2017. Tags: DHARMENDRA KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
लाखोँ रुपए खर्च कर अस्पताल भवन बनाया गया लेकिन ताला लगा रहता है, कृपया उसे खुलवाएं...
ग्राम-देवरी, पोस्ट-चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया अपने यहाँ गाव में बने अस्पताल के बारे में बता रहे है कि देवरी और पकनी के मध्य सीमांत में अस्पताल है लाखो खर्च कर बनाया गया है लेकिन ताला लगा है, चिकित्सालय के खुलने का समय 10 से 4 बजे है लेकिन एक भी चिकित्सक नहीं रहते है है साफ़ सफाई नहीं होती है और कई दिनों से बंद पड़ा है पूर्व में लाईट नहीं होना कारण बताया जा रहा था लेकिन अभी बिजली है अब क्यों नही खोल रहे है, नही खुलने से यहाँ के लोगो को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है,सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि आप जिम्मेदार अधिकारियो से बात कर दबाव बनाए ताकि यहाँ के गरीबो का इलाज हो सके- एस.डी.एम@09424166557. पोया@9644545195.
Posted on: May 03, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
राशन का अनाज देने में हेराफेरी के आरोप, कृपया अधिकारियों से बात कर जांच करवाने में मदद करें...
ग्राम-कसवाहा,तहसील थाना -अजयगढ़,जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से कामता प्रसाद राजपूत बता रहे हैं,कि ग्राम में राशन का अनाज सही तरीके से वितरण नहीं किया जा रहा है, एक महीने का राशन देकर दो महीने का राशन रोक दिया जाता है उपभोक्ताओं द्वारा पूछने पर सही जवाब नही दिया जाता कहा जाता है कि पिछले रुके हुए महीने का नही आया है, दूसरी तरफ उसी राशन का सेल्समन द्वारा काला बाजारी किया जाता है इस अवैध कार्य की सूचना शिकायत की गई है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई आज भी उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल पा रहा है इसलिए सीजीनेट के सभी श्रोताओं से निवेदन है इनसे बात कर दबाव बनायें – कलेक्टर@0772525203, जिला सी.ई.ओ.@07730278234. कामता राजपूत@8602008333.
