लीची-लीची चिकनिया जा बरसाती तोर...गीत -
ग्राम-रानी डोंगरी, तहसील-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से आशो बाई नेताम एक गीत सुना रही है:
लीची-लीची चिकनिया जा बरसाती तोर-
कहां मया होई टूरा कहां दया तोर-
कारी करोंदा में लिगरी लगा दियो ना-
लीची-लीची चिकनिया जा बरसाती तोर...
Posted on: Jan 07, 2018. Tags: AASHO BAI NETAM SONG VICTIMS REGISTER
हमारे परिवार के कई लोगो का नाम राशन कार्ड में नही जुड़ा है, शिकायत करने पर कोई सुनते नही...
सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-काशीपुर, पंचायत पुरी तहसील-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां गाँव की दो दीदी निशाय बाई (11 लोग) एवं सोनकुवर (5 लोग) सपना वट्टी को बता रही है कि उनके पास राशन कार्ड है लेकिन राशन कार्ड में उनके परिवार के क्रमश: 11 लोग और 5 लोगों का नाम नही जुड़ा है उसके लिए उन्होंने सरपंच के पास कई बार आवेदन किये है तो सरपंच बोल रहे है बन जायेगा, बन जायेगा लेकिन अभी तक नही बना है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर उनके परिवार के लोगों का नाम राशन कार्ड में जुडवाने में मदद करें: सरपंच संगनी नेताम@8889884277, C.E.O.@8770708980.
Posted on: Jan 07, 2018. Tags: NISHAY BAI SONKUWAR SONG VICTIMS REGISTER
भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता: ओम पुरी की पहली पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रद्धांजलि...
18 अक्टूबर 1950 को अभिनेता ओम पुरी का जन्म हरियाणा के अंबाला में एक पंजाबी परिवार में हुआ था।ओम पुरी का दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार 6 जनवरी को निधन हो गया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1976 में मराठी फिल्म घासीराम कोतवाल से की थी।उन्हें भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।पुरी पुणे के फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के छात्र थे। पुरी ने भारतीय फिल्मों के साथ ही पाकिस्तानी, ब्रिटिश और हॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। उनके खाते में स्वतंत्र फिल्मों के साथ ही आर्ट फिल्में भी दर्ज हैं। उन्होंने अमेरिकन फिल्मों में भी काम किया |अपने पसंदीदा अभिनेता को हार्दिक श्रद्धांजलि:सुनील कुमार@9308571702
Posted on: Jan 07, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
नशा नाश के जड़ है रे भाई...नशा विरोधी गीत -
ग्राम-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से चंद्रकांत के साथ में ग्राम सिंहपुर के साथी हेमसिंह मरकाम एक नशा विरोधी गीत सुना रहे है:
नशा नाश के जड़ है रे भाई-
नशा नाश के जड़ हो दीदी-
नशा नाश के जड़येगा-
सुन ले रे भैया सुन ले मितान-
सुन ले मोरे दीदी वो-
नशा नाश के जड़ है रे भाई...
Posted on: Jan 07, 2018. Tags: HEMSINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
दर्शन दो घनश्याम नाथ मोरी अँखियाँ प्यासी रे...भजन -
विकासखंड+तहसील-तमनार,जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता तबले वादन के साथ एक भजन सुना रहे हैं:
दर्शन दो घनश्याम नाथ मोरी अँखियाँ प्यासी रे-
दर्शन दो घनश्याम,घनश्याम,घनश्याम-
नाथ में मोरी अँखियाँ प्यासी रे-
द्वार में आँखे जब तुम खोले पंचम स्वर में गूंगा बोले...

