कसम से तोर सुरता घरी घरी मोला सताये...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-कुमली, पंचायत-गढ़बेंगाल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से खरसुराम बघेल एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
कसम से तोर सुरता घरी घरी मोला सताये-
किवासी रे मन मा बोलत रहे-
नैना तरस जाये-
स्टाइल के काना गोकी तोर वाला रे-
सुन के दिल धड़के मोर वाला रे-
घरी घरी मोला बईही बनाये...
Posted on: Jun 15, 2020. Tags: CG KHARSURAM BAGHELCHHATTIGARHI NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
यदि आप किसी संक्रमित व्यक्ति से मिले हैं या रेड ज़ोन से लौटे हैं तब ही कोरोना की जांच कराएं...
लोक कलाकार सुनील कुमार मालीघाट मुजफ्फरपुर बिहार से बता रहे हैं कि यदि आप बाहर से किसी हाई रिस्क वाले रेड ज़ोन इलाके से सफर कर आये हैं, या किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये है, जिनमें संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है और खासी सर्दी जुकाम है, सांस लेने में दिक्कत हो रही है, तभी ही कोरोना का टेस्ट करायें, सामान्य स्थिति में जाँच कराने की आवश्यकता है, ऐसे समय में हमें सभी को प्रशासन से सहयोग करना है कृपया जबरदस्ती अस्पतालों में भीड़ नहीं बढ़ाना है यदि आपको सामान्य सर्दी खांसी या बुखार है तो कोरोना की जांच करवाने की ज़रुरत नहीं है हमें समझदारी से काम लेना है | कोरोना को हराना है, बीमारी दूर भगाना है | सुनील कुमार@9308571702
Posted on: Jun 15, 2020. Tags: AWARENESS BIHAR CORONA MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
इतनी शक्ति हमें देना दाता...गीत-
ग्राम-महुलाया, पोस्ट-देवगढ़, जिला-सीतापुर (छत्तीसगढ़) से विष्णू टोप्पो एक गीत सुना रहे हैं:
इतनी शक्ति हमें देना दाता-
मन का विश्वास कमज़ोर हो ना-
इतनी शक्ति हमें देना दाता-
मन का विश्वास कमज़ोर हो ना-
हम चलें नेक रस्ते पे हमसे-
भूलकर भी कोई भूल हो ना...
Posted on: Jun 15, 2020. Tags: CG SITAPUR SONG VICTIMS REGISTER VISHNU TOPPO
3 साल से हैण्डपम्प की समस्या है, कई बार अनुरोध किया, आज तक उस पर काम नहीं हुआ है...
ग्राम-मट्टीगड़ा, ब्लॉक प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से आकाश कुमार बता रहे हैं कि उनके गाँव में पानी की समस्या है ये समस्या गाँव में 3 साल से है, मोहल्ले में हैण्डपंप लगा है लेकिन उससे पर्याप्त पानी नहीं निकलता है, वार्ड नंबर 10 और 11 में ये समस्या है, गर्मी के दिनों में अधिक समस्या होती है, इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों के पास शिकायत किया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है, नया पम्प स्वीकृत हुआ था लेकिन आज तक नहीं लगा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं दिये नंबरों पर अधिकारियों के संपर्क कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9131030522. सचिव@6267783990
Posted on: Jun 15, 2020. Tags: AKASH KUMAR CG PHE PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
मेरे दिल में तेरा निवास रहे...गीत-
देवगांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुखदाई कचलम एक गीत सुना रही हैं :
मेरे दिल में तेरा निवास रहे-
हर पल तू मेरे साथ रहे-
राही हैं हम भटके हुये, तुमको सदा पाते रहें-
मंजिल हमें तू दिखा खुदा-
ठोकर सदा पाते रहें-
मेरे दिल में तेरा निवास रहे-
हर पल तू मेरे साथ रहे...
