कुरु-कुरु करत आबे रे मईना-शुरू-शुरू मा खाबे रे...छत्तीसगढ़ी कविता

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैया लाल पडियारी एक छत्तीसगढ़ी कविता सुना रहे हैं :
कुरु-कुरु करत आबे रे मईना-शुरू-शुरू मा खाबे रे-
फरे हावे पीपर डारी मा, पीपर पाके हावे न रे मईना-
बैईठ के मजा ले डाही मा, पका-पका ला खाबे रे मईना-
चीं, चां, चूं, चूं झनी करबे रे मईना, लगे हवय रे फांदा-
कले चुप बैईठे रहिबे कोन्हो न कोंहा मा बईठे रहिबे जादा...

Posted on: Mar 26, 2018. Tags: KANHIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER

हम 20 वर्षो से पुलिया बनाने की मांग कर रहे हैं, बरसात में बाहर आना जाना अक्सर रुक जाता है...

परसवार खुर्द, ग्राम पंचायत-सौतार, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण बता रहे है कि गाँव में सड़क एवं पुलिया नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, ख़ासकर बारिश के दिनों में क्यूंकि बारिश में नदी नालों में पानी भरा रहता है, जिसके चलते कई दिनों तक रास्ता भी बन्द रहता है जरुरी काम से आने जाने वालो को एवं बीमार व्यक्ति को ले जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है,ग्रामीणों द्वारा पिछले २० वर्षों से पुल बनाने की मांग कर रहे है, लेकिन अब भी स्थति जस की तस है कृपया इनको फोन करें: सरपंच@9977461198,सचिव@7692876138, CEO@9165689001,कलेक्टर@9826443577. ग्रामीण छबीराम@911178812,

Posted on: Mar 26, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

डेढ़ साल हो गया, रोज़गार गारन्टी में काम किये, भुगतान अभी तक नही हुआ है, कृपया मदद करे...

ग्राम पंचायत-सोनपुर, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से उपसरपंच शिवकुमार जायसवाल बता रहे है कि रोज़गार गारंटी में काम करने वाले मजदूरो का पैसा डेढ़ साल से ज्यादा हो गया नही मिला है, इस समस्या को लेकर कार्यक्रम अधिकारी, सीईओं, से बात की है लिखित में भी समस्या से अवगत कराए है, अधिकारियो का कहना है दूसरी बैंक में पैसा चला गया है, कृपया इस समस्या का समाधान कराने के लिए इन नम्बरों पर फ़ोन कर दबाव बनाए ताकि मजदूरी का पैसा मजदूरों को मिल सके-@अधिक जानकारी के लिए. शिवकुमार उपसरपंच@9406101231,9617884932,ब्लॉक सीईओ@9165689001,जिला सीईओं@9977407988,कलेक्टर@9826443577.

Posted on: Mar 23, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

गरीब का 10 हजार का लोन पास नही होता पर बड़े व्यापारी को करोड़ों आसानी से मिल जाता है...

आज के समय में कार्यालयों के भ्रष्ट अधिकारीयों के कारण स्थिति ऐसी हो गई कि वहां उपरी आवरण देख कर काम किया जाता है, यदि कोइ गरीब इंसान फटे, पुराने कपड़े पहनकर किसी कार्यालय में जाता है तो उसके काम को टाल दिया जाता है बार-बार प्रयास करने के बाद भी काम नही होता| अधिकारी, कर्मचारी, सरकार कोई ध्यान नहीं देते| इसके विपरीत जब किसी व्यपारी का काम होता है तो आसानी से हो जाता है| एक तरफ एक उद्योगपति को लाखो, करोड़ो रुपए का लोन आसानी से मिल जाता है भले ही वह लेकर भाग जाए| लेकिन एक गरीब, किसान, मजदूर 5-10 हजार के लोन के लिए कार्यालय के चक्कर काटते रह जाता है लेकिन लोन पास नहीं हो पाता ऐसे सरकार और व्यवस्था की जितनी निंदा की जाए कम है|

Posted on: Mar 23, 2018. Tags: KANHIYALAL PADIHARI SONG VICTIMS REGISTER

सड़क किनारे की हमारी प्राथमिक पाठशाला में बाउंड्री वाल नहीं है, कभी भी दुर्घटना हो सकती है...

ग्राम पंचायत-नवाडीह, पोस्ट-मसगा, ब्लॉक-प्रतापपुर,जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से उमेश कुमार अरमो बता रहे है कि स्कूल की बाउंड्रीवाल नहीं है, जिसके चलते भय बना रहता है,क्योंकि सड़क किनारे स्कूल होने से किसी दिन कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है, अगर वालबाउंड्री बन जाये बच्चे भी सुरक्षित रह सके, और मैदान में बाग़ बगीचा वृक्षा रोपण भी कर सकते है, RTE कानून बने के सालों हो गए है लेकिन अभी भी स्कूलों की दुर्दशा सुधरी नही है, इस हेतु ग्राम सभा व ग्राम सुराज में भी सरपंच सचिव के माध्यम से आवेदन दिया गया है परन्तु अभी तक बाउंड्रीवाल नही बनी है, सीईओं@9165689001,शिक्षा विभाग@9406218335,जिला कलेक्टर@9826443377. अरमो@9575723140,

Posted on: Mar 23, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »