माधव गति तुम्हार नही जानी...भजन

जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से छमरुलाल एक भजन गीत सुना रहे हैं :
माधव गति तुम्हार नही जानी – सतयुग में हरिश्चंद्र भए राजा सत्य में सत्य बखानी – चाहे बसे हैं काशी डोमघर भरत नीच घर पानी – त्रेता में रावन भए राजा सोने के लंका बखानी – एक लाख पूत सवा लाख नाती औ लकड़ी कोऊ नही लानी – द्वापर में दुर्योधन राजा चक्र चले आसमानी – उड़ उड़ मर गए कुरुक्षेत्र में रह गए नाम निशानी...

Posted on: Feb 03, 2018. Tags: SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

भारत का झंडा सुहाना लगता है...गीत-

ग्राम-राजापुर,जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से मनोज कुशवाहा एक गीत सुना रहे हैं:
भारत का झंडा सुहाना लगता है-
हिन्द का बच्चा दीवाना लगता है-
इ नदी यमुना नदी गंगा नदी चम्बल-
रात दिन बहती रहे करती रहे कल कल-
नदियों का संगम सुहाना लगता है-
हिन्द का बच्चा दीवाना लगता है-
भारत का झंडा सुहाना लगता है...

Posted on: Feb 01, 2018. Tags: MANOJ KUMAR KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

भला नहीं करते वे जग का, जो रहते हैं मौन...रचना

सुनील कुमार मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से महेश ठाकुर चकोर की एक रचना सुना रहे हैं:
भला नहीं करते वे जग का, जो रहते हैं मौन-
आगे बढ़कर पता लगाओ,लूट रहा है कौन-
लुटेरे न धर्म जानते, और जात न भाई-
बेटी के दौलत की खातिर, होते बड़े कसाई-
होते बड़े कसाई, होते बड़े कसाई-
भला नहीं करते वे जग का,जो रहते हैं मौन-
आगे बढ़कर पता लगाओ, लूट रहा है कौन...

Posted on: Feb 01, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

हे शारदे माँ हे शारदे माँ...सरस्वती वंदना

ग्राम-गोटुलमुंडा, ब्लाक दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से अमन कुमार जैन पूर्व माध्यमिक शाला में पढ़ते है और वे एक सरस्वती वंदना गीत सुना रहे है:
हे शारदे माँ हे शारदे माँ-
अज्ञान तासे हमे तार दे माँ-
हम है अकेले हम है अधूरे मैया-
तेरी शरण में हमे तार दे माँ-
हे शारदे माँ हे शारदे माँ...

Posted on: Feb 01, 2018. Tags: AMAN KUMAR JAIN SONG VICTIMS REGISTER

हम भारत के वीर सिपाही विजय हमारा नारा है...राष्ट्रीय गीत

ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड्वारी, जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से मनोज कुशवाहा एक राष्ट्रीय गीत सुना रहे हैं:
हम भारत के वीर सिपाही विजय हमारा नारा है-
देश का कोना-कोना हमको प्राणों से भी प्यारा है-
नही डरेंगे हम तोपों से यह द्रढ़ संकल्प हमारा है-
विजय हमारा नारा है नहीं डरेंगे हम तोपों से...

Posted on: Jan 31, 2018. Tags: MANOJ KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »