हरिओम महामंत्र मधुर-मधुर गाए जा, प्रेम के सागर में डुबकी लगाये जा...भजन गीत -

आश्रित ग्राम-टिकरापारा, ग्राम-रानी डोंगरी, तहसील-चारामा, जिला कांकेर (छत्तीसगढ़) से सुकबती, जमुना, रमोला एक भजन गीत सुना रही है:
हरिओम तस्वत हरिओम तस्वत-
हरिओम महामंत्र मधुर-मधुर गाए जा-
प्रेम के सागर में डुबकी लगाये जा-
कहो नाथ मीरा के घर कैसे गए तुम-
गए तो गए प्रभु जहर से बचाए तुम-
इन्होने लिया था यही नाम लेकर-
हरिओम तस्वत हरिओम तस्वत...

Posted on: Jan 09, 2018. Tags: SONG SUKBATI JAMUNA RAMOLA VICTIMS REGISTER

करत हे चढ़ाई ददा, गिरत हे घटिया म गा...छत्तीसगढ़ी गीत -

ग्राम-धनकुटा, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से सतीश प्रसाद केवट के साथ गजरू सिंह परस्ते एवं कारूलाल केंवट जी एक छत्तीसगढ़ी सुना रहे हैं:
करत हे चढ़ाई ददा-
तिरत हे घटिया म गा-
तोला चल न घुमाहूँ नोनी-
डोंगरगढ़ घटिया म रे-
अगरबत्ती बेल पान केला चघाहूँ-
पोर-पोर नरियर के भेला चघाहूँ-
हाँथ जोड़ बिनती करब-
दर्शन करब अँखियाँ म रे-
तोला चल न घुमाहूँ नोनी-
डोंगरगढ़ घटिया म रे...

Posted on: Jan 08, 2018. Tags: SATISH PRASAD GAJRU KARULAL SONG VICTIMS REGISTER

तरी हरी नानी मोरे नाना, नाना रे नाना...सुहा गीत -

ग्राम-बनौली, पंचायत-बांसकुण्ड, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से बबिता कुमारी एक सुहा गीत सुना रही है:
तरी हरी नानी मोरे नाना, नाना रे नाना-
सुहना के तरी हरी नाना रे न-
चंदा सूरज तोरे पहिया परौतना रे-
सुहना के तरीया जन्म जन देबे-
नारे सुहना के तिरिया जन्म जन देबे-
तरी हरी नानी मोरे नाना, नाना रे नाना...

Posted on: Jan 08, 2018. Tags: BABITA KUMARI SONG VICTIMS REGISTER

ऐ रे संगी ऐ संवारी गवाथन खूटापारी...छत्तीसगढ़ी गीत -

ग्राम-धनकुटा, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनूपपुर, (मध्यप्रदेश) से पन्नालाल केवट अपने सांथी श्यामलाल केवट और रूपसिंह परस्ते के सांथ एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
ऐ रे संगी ऐ संवारी गवाथन दुआ पारी – करले न मोला पहचान – गवाथन गा हमू राम भजन गा – ऐ संगी रे सब संगवारी गाँव हवय संग सुटा बाली – चिन्हार करले न हवय ये पंचायत तै चिन्हार करले न...

Posted on: Jan 08, 2018. Tags: PANNALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

हम लोगो को विधवा पेंशन दो साल तक मिला फिर नही मिल रहा है शिकायत करने कोई सुनते नही...

ग्राम-हटका चारामा, ब्लाक-नरहरपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से गीता टेकाम के साथ में सगारु, तरन बाई, सुदामा बाई, इन्द्रा बाई कुंजाम, सोनिया वे सब विधवा महिलाये बता रही है कि उनके पतियों की मृत्यु होने को 15-16 साल हो चूका है और उनको सिर्फ दो साल तक विधवा पेंशन दिया गया उसके बाद बंद कर दिया गया है उसके लिए वे सरपंच सचिव के पास आवेदन दिए तो कहते है कि 2002 के बाद वालो को मिलेगा तुम लोगो को नही मिलेगा इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियों से बात कर उनका विधवा पेंशन दिलवाने में मदद करें: सरपंच@7879567764, C.E.O.@9424299510. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9669526077.

Posted on: Jan 08, 2018. Tags: GEETA TEKAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »