Impact: Our broken village handpump got repaired after reporting on CGnet...

विकासखंड-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से मुनिनाथ बता रहे है कि उनके गाँव के दोनों हैण्डपम्प ख़राब थे उसमे से एक को बना दिए थे पर उसके बाद आंगनवाडी के हैण्डपम्प में बहुत भीड़ हो जाता था तो बच्चो को पानी नहीं मिल पा रहा था तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये तो रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों ने अधिकारियो के ऊपर दबाव बनाया तो जनवरी माह के 4 तारीख को हैण्डपम्प को बना दिए है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर के दबाव डाला और उन अधिकारियो को वे धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. मुनिनाथ@9165820084.

Posted on: Jan 21, 2018. Tags: HANDPUMP MUNINATH BILASPUR SONG VICTIMS REGISTER WATER

हम लोगो ने पांच साल पहले रोड में काम किया था, मजदूरी भुगतान आज तक नहीं हुआ है...

ग्राम-हिल्चुर, पंचायत-दमकसा, ब्लाक-दुर्गुकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से बिरझूराम, सनरा बाई, मंगली बाई ,सनारो बाई, कांडूराम बता रहे है कि पांच साल पहले रोड में काम किये थे उसका भुगतान नही हुआ है कुछ लोगो का मिल गया है उसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास कई बार शिकायत किये थे कहते है कि नाम कट गया है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात करके उनका मजदूरी भुगतान दिलवाने में मदद करें: सचिव @7770931358, रोजगार सहायक@7587477416, C.E.O@7587054500. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9406208904.

Posted on: Jan 21, 2018. Tags: BIRJURAM SANRA BAI MANGLI BAI SONG VICTIMS REGISTER

पाक चीन देश का गुलाब ले गया...गीत -

ग्राम-नवडीया, पोस्ट-नवडीया, जिला-रीवा (म.प्र.) से प्रतीक्षा पटेल एक गीत सुना रही है:
पाक चीन देश का गुलाब ले गया-
आकाश चन्द्र पर वतन का लाल सो गया-
हम सुलह के सबल को सवारते रहे-
जीतने बाजी लगी हारते रहे-
सैकड़ो उम्मीद भरे हम नहीं मिले-
दीप ज्योति दीप ज्योति पर हम नहीं मिले...

Posted on: Jan 21, 2018. Tags: PRATIKSHA PATEL SONG VICTIMS REGISTER

जाम पका खाते जी कन्दिला हिलाते...बाल गीत -

ग्राम-गुड़ेफल, पंचायत-दमकसा, ब्लाक-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से अनिला, सुनीता और प्रीता एक बाल गीत सुना रहे है:
जाम पका खाते जी कन्दिला हिलाते-
ऊपर देखो चिड़िया लाल जाम खाते-
लाल जाम खाते जी कान्दिला हिलाते-
जाम पका खाते जी कन्दिला हिलाते...

Posted on: Jan 21, 2018. Tags: ANILA SUNITA SONG VICTIMS REGISTER

सीजीनेट के माध्यम से आप आसपास के दबे हुए आवाज को देश दुनिया तक पहुंचा सकते हैं...

पुजारी पारा, ग्राम-पंचायत कलंगपुरी, पोस्ट-तराईघोटिया,ब्लाक-दुर्गुकोंदल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर, (छत्तीसगढ़) में बाबूलाल नेटी के साथ मनीत राम सलाम, दयालु राम ,सोमनाथ, सुरजलाल, हल्लू ,सोन सिंह, लक्षमण सिंह, देवदास सोर्री, ये एक बोलकार समूह का गठन कर रहे हैं जिसका नाम है जय गोंडवाना. वे बता रहे हैं कि सीजीनेट अपनी भाषा,संस्कृति, रीति रिवाज, गाँवो की समस्या, स्वयं की कला को अपनी बोली में बोलने का अच्छा माध्यम है इसके माध्यम से दबे हुए आवाज को उठा सकते हैं और अपने आवाज को रिकॉर्ड करके देश दुनिया तक पहुंचा सकते हैं. बाबूलाल नेटी@7719930515.

Posted on: Jan 21, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »