ला ला ला, ला ला ला लिए हाथ में...स्वागत गीत -

पंचायत-कुरूमभाट, ब्लाक-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से देवांजलि दर्रो एक स्वागत गीत सुना रही है:
ला ला ला, ला ला ला लिए हाथ में-
हम ज्ञान दीप,परिवर्तन की इस बेला में-
मधुर मुस्कान से करते हम स्वागत आपका-
शुभ स्वागतम, शुभ स्वागतम, शुभ स्वागतम-
पावन-पावन धरती पे पड़े जो आपके शुभ कदम-
आपके आगे मन से, घर आँगन में बिखरी प्रेम किरण...

Posted on: Jan 23, 2018. Tags: DEVANJALI KANKER SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : लाख की खेती करके अच्छी आय कमा सकते है ये आय का अच्छा साधन है...

सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-गुडेफल, पंचायत-दमकसा, ब्लाक-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से गाँव के किसान जगतराम टेकाम वहां हो रहे लाख के उत्पादन के बारे में बता रहे है, वे बता रहे हैं कि लाख दो प्रकार का होता है एक कोशुम लाख होता है जो कोसुम के पेड़ में होता है और एक पलसा लाख होता है जो कुसुम के पेड़ में लगता है अभी सबसे ज्यादा मांग कोशुम लाख का है और इसी माह में लाख का बीज लगाया जाता है और पलसा का लग गया है और ये बहुत फायेदे वाला चीज है किसानो को बता रहे है लाख लगाकर अच्छा पैसे कमा सकते है और ये लाभ का अच्छा साधन है: जगतराम@9575881759.

Posted on: Jan 23, 2018. Tags: JAGATRAM TEKAM SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

हम उजाला जगमगाना चाहते है...गीत -

ग्राम-कूड़ाल खोरा, ब्लाक-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से करन सिंह उसेंडी, और खुमेश्वर कुमार एक गीत सुना रहे है:
हम उजाला जगमगाना चाहते है-
अब अंधरे को हटाना चाहते है-
हम मरे हुए जीव को जिलाना चाहते है-
हम झुके सिर को उठाना चाहते है-
हम बेसुरा स्वर को मिटाना चाहते है...

Posted on: Jan 23, 2018. Tags: KARAN SINGH USENDI SONG VICTIMS REGISTER

हम लोगो की उम्र 65-70 हो गई है लेकिन वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलता है कृपया मदद करें...

ग्राम-चपेली, पंचायत-कहाड़गोंदी, ब्लाक-चारामा, जिला कांकेर (छत्तीसगढ़) से बंसीलाल धुर्व, जेठूराम कुमेटी बता रहे है कि उनकी उम्र 65-70 साल हो गया है लेकिन उनको वृद्धावस्था पेंशन नही मिल रहा है कई बार उन्होंने सरपंच, सचिव के पास आवेदन दिए हैं मिल जायेगा बोलकर भगा देते हैं लेकिन आज तक नहीं मिल रहा है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि इन नम्बरों पर बात करके उनका वृद्धावस्था पेंशन दिलवाने में मदद करें : सरपंच@9575668543, उप सरपंच@9174446978, सचिव@8965893941. संपर्क नम्बर@7090032605, सूर्या@8462811755.

Posted on: Jan 23, 2018. Tags: BANSILAL DHURWE SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : वज्रभाटा से छोटे बच्चों के सर्दी खांसी और दांतों का उपचार-

सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज पंचायत भेजा, पोस्ट-भानबेड़ा, तहसील-कोरर ब्लाक-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर,(छत्तीसगढ़)में पहुँची है वहां से कन्हैयालाल केवट के साथ में आज नारद सिंह चालकी जुड़े हैं जो स्थानीय इलाके के वनों में पाए जाने वाले वनस्पतियों से उपचार के बारे में बता रहे है उनका कहना है कि वज्रभाटा जिसको कई जगह (भटकटैया) के नाम से भी जाना जाता आने है ये छोटे-छोटे बच्चों के सर्दी खांसी और जिनका दांत में विशेष प्रकार के दर्द होता है उसके लिए भी उपयोगी होता है इसे छोटे बच्चों को ताबीज बनाकर पहनाया जाता है और आग में जलाकर इसके धुआ से दांत के दर्द ठीक हो जाता है:संपर्क नम्बर @9669437292.

Posted on: Jan 21, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »