Freedom fighter Thakur Ramprasad Potai also dreamt of a Gondwana state...

Thakur Ramprasad Potai dreamt of a Gondwana state.He was born in 1920 in Kanarpuri village, Kanker District, Chhattisgarh. As per the Cabinet Mission Plan Thakur Ramprasad Potai was appointed as the Constitutional Representative in the Kanker region. A visionary, he raised his voice in the Constituent Assembly for the betterment of the scheduled and backward communities and also talked about social, economic and political justice. We salute the great visionary. Jai Seva, Jai Johar. Uttam Atala@9404984750.

Posted on: Jan 24, 2018. Tags: SONG UTTAM ATALA VICTIMS REGISTER

Impact: Our broken handpump got repaired 3 days after CGnet report, thanks...

पटेलपारा, ग्राम-मसेनार, विकासखंड-दंतेवाडा, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से कुम्माराम बता रहे है उनके गाँव का हैण्डपम्प 1 महीने से ख़राब था, वे लोग एक किलोमीटर दूर से झरने का पानी पीते थे हैण्डपम्प सुधरवाने के लिए उन्होंने शिकायत किये थे लेकिन नहीं बन रहा था तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये और रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों ने अधिकारियो के ऊपर दबाव बनाया तो रिकॉर्ड करने के तीन दिन बाद हैण्डपम्प बन गया| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर के दबाव डाला और उन अधिकारियो को वे धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. नर्मदा प्रसाद@9575881759.

Posted on: Jan 24, 2018. Tags: HANDPUMP KUMMARAM DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER WATER

वनांचल स्वर : पीपल के पौधे से होने वाले लाभ -

पीपल का पेड़ बहुत विशाल होता है, चैत बैशाख माह में उसकी नये कोपले और नये पत्ते निकलते है| आदिवासी समाज के लोग उसके नये कोमल पत्तो को पकाकर भाजी या सब्जी खाते है पीपल भाजी से कसैलापन को निकालने के लिए पकाने से पहले उबालने पानी फेक देते है फिर उसे आम या अन्य कटाई डालकर स्वाद के अनुसार नमक मिर्च और अन्य मसाला डालकर सुखाते है पीपर भाजी को पेज रोटी और चावल के साथ खाते है| पीपर का फल माघ महीना में पकता है तब पीपर पाका को बैगा आदिवासी बच्चे बड़े मजे के साथ खाते है| उस फल को हारिल, फलकी, सुआ, गलगल, गलेया, घेंगा, चिड़िया भी बहुत खाते है| पीपर के दूध से बैगा बच्चे एक तरह से गोंद का बनाकर चिड़िया पकड़ने का काम भी करते है| पीपर भाजी की तासीर ठन्डी होती है पीपर भाजी खाने से शरीर ठंडा रहता है| पतला दस्त होने से पीपर भाजी खिलाते है| उससे दस्त रुक जाता है शीत के कारण होने वाली खुजली पीपर भाजी खिलाने से ठीक हो जाती है| पीपर भाजी को सुखाकर घर में सुरक्षित रखते है अगर बारिश के मौसम अचानक दस्त हो तो पीपर को चावल के पसिया का साथ बनाकर खिलाते है उससे दस्त रुक जाता है पीपर हमारे लिए वरदान है उसकी रक्षा करनी चाहिए उसकी पूजा भी की जाती है. बाबूलाल नेटी@9713997981.

Posted on: Jan 23, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में आज तक बिजली नहीं है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं, कृपया मदद करें...

ग्राम-हिल्चुर, पंचायत-दमकसा, ब्लाक-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से कान्ड़ेराम बता रहे है कि उनके गाँव में आज तक बिजली नहीं लगा है और उनके गाँव में जनसँख्या 150 है और 28 घर है, बिजली लगवाने के लिए लोग कई बार पंचायत में और बिजली अधिकारियो के पास भी शिकायत किये है तो कहते लग जायेगा लग जायेगा लेकिन आज तक नहीं लगा है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात करके उनके गाँव में बिजली लगवाने में मदद करें: C.E.O.@7587054500, सचिव@7770931358, रोजगार सहायक@7587477416. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9406208904.

Posted on: Jan 23, 2018. Tags: KAANDERAM RAMKUMAR UIKA SONG VICTIMS REGISTER

बावनगढ़ देवी रे देवता तोला जोहारु हा...गोंडी देवी गीत -

वनग्राम-कुर्सीपार, पंचायत-बान्दरबाड़ी, थाना-मोतीनाला, तहसील-बिछिया, ब्लाक-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से त्रिलोक सिंह परते एक गोंडी देवी गीत सुना रहे है:
बावनगढ़ देवी रे देवता तोला जोहारु हा-
मंडलागढ़ के माटी तोला जोहारु हो-
बावनगढ़ देवी रे देवता तोला जोहारु रे-
मंडलागढ़ के माटी ला जोहारु-
बावनगढ़ देवी दाई सिंगार...

Posted on: Jan 23, 2018. Tags: SONG TIRLOK SINGH PARTE VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »