हमारे गाँव में सिंचाई सुविधा नहीं, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...

Hem Singh Markam from Singhpur village, Kabirdham district, Chhattisgarh says although their village is surrounded by nullahs and a river on all sides but yet irrigation is a big problem from many generations. Several applications were given but no action taken. Thus listeners are are requested to call these numbers , gram sevak@9679360489, Sarpanch@ 9617207903 , Secretary@6435599630 , MLA @ 9622898888. Hem Singh Markam@9575248234

Posted on: Jan 24, 2018. Tags: HEMSINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: नागदोन के पौधे से बवासीर का उपचार -

जिला-रायपुर (छत्तीसगढ़) से उत्तम आटला के साथ आज अमित साहू हैं जो भोरमदेव वनांचल, जिला-कबीरधाम,(छत्तीसगढ़) से हैं जो सामाजिक कार्यकर्त्ता के साथ-साथ वैद्य भी हैं और आज बवासीर की बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं उनका कहना है कि नागदोन(पौधा) के तीन पत्तियों को पीस के काढा बनाकर एक गिलास पानी में गर्म करके आधा गिलास खाली पेट में लगातार तीन दिन तक पीने से बवासीर जैसे बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं इसको सो पत्तियों के रूप में भी लगाया जाता है यह गावों फुलवारी में या आसपास के जंगलों में आसानी से प्राप्त कर सकते हैं. उत्तम आटला@9404984750.

Posted on: Jan 24, 2018. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर: जमीन पथरीली है तो फसल अच्छी नहीं होती, हम वन पर ही अधिक निर्भर हैं...

ग्राम-हिल्चुर, पंचायत-दमकसा, ब्लाक-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से टेमाराम बता रहे है कि वे लोग जंगल के किनारे रहते है और जंगल से महुआ का उत्पादन करते है और उसको बाजार में ले जाकर बेचते है और उससे साबुन, सोडा, दाल चावल खरीदकर अपना जीवन यापन करते है और उसके आलावा चार, बेलवा, तेंदू, लाख भी होता है लाख की कीमत लगभग 100-120 रूपये तक है उनके यहाँ पर चट्टान होने के कारण धान की खेती नहीं कर पाते है उनके यहाँ बारिश के समय सिर्फ एक ही फसल होती है| उसके आलावा कोई दूसरी फसल नहीं होती है और वे लोग ज्यादातर जंगल के ऊपर निर्भर रहते है. बाबूलाल नेटी@9713997981.

Posted on: Jan 24, 2018. Tags: SONG TEMAARAM DADURAM UIKA VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव के पशु मेले मे बकरा, बकरी, गाय, भैंस, मुर्गी, बछड़ा, बदख आदि लाया गया था...

ग्राम+पंचायत-दमकसा, ब्लाक-दुर्गुकोंदल, जिला-कांकेर, उत्तर बस्तर, (छ. ग.) से बाबूलाल नेटी के साथ देवेन्द्र आंचला बता रहे हैं कि 1 जनवरी 2018 को वहां पशु मेले का आयोजन रखा गया था जिसमे दूर-दूर से किसान भाई एवं अलग-अलग राज्य से अधिकारी और कर्मचारी आये वहाँ अनेक प्रकार के जानवर उसमे, बकरा, बकरी, गाय, भैंस ,मुर्गी, बछड़ा, बदख,आदि लाया गया था इसका मुख्य उद्देश्य है कि किसान भाई अपने घरों में जानवरों का पालन-पोषण कैसे करते हैं, उस मेले के माध्यम से बताया गया है उस मेले का आयोजन (गोंडी धर्माचार्य) सम्माननीय शेरसिंह आंचला जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ. बाबूलाल नेटी@9713997981.

Posted on: Jan 24, 2018. Tags: BABULALA NETI SONG VICTIMS REGISTER

रे रे रेला रे रेला, रेला रेला रे रे लोयो यो...गोंडी रेला गीत -

ग्राम-कोड़ाकुरी, पंचायत-परेली, ब्लाक-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से कान्ड़ेराम एक गोंडी रेला गीत सुना रहे है:
रे रे रेला रे रेला, रेला रेला रे रे लोयो यो-
अवेला टाला बाजर बोबर टाला लोड बाजिरा-
आगे बाजिरो वेलोड़ अल्सन बोगा बाजिरा-
रे रे रेला रे रेला, रेला रेला रे रे लोयो यो...

Posted on: Jan 24, 2018. Tags: KAANDERAM KANKER SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »