हम बहुत लोगो ने 1 साल पहले सरकार के लिए काम किया था उसका मजदूरी भुगतान नही हुआ है...
ग्राम-भर्रीटोला, ब्लाक-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से गुलाब, बंसी, सोनी, बता रहे है कि सरकार के लिए 1 साल पहले काम किये थे और यह काम सरपंच, सचिव के द्वारा करवाया गया था उसमे गाँव के बहुत सारे लोगो ने काम किये थे कोई 5 दिन तो कोई एक सप्ताह काम किये थे उसका मजदूरी भुगतान आज तक नही हुआ है उसकी शिकायत उन्होंने सरपंच, सचिव के पास किये थे बोलते है पैसा नही आया है साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों पर बात कर मजदूरी भुगतान दिलवाने में मदद करें: पंच@9669453191 सरपंच@8889075818, C.E.O.@8770708980. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9669453191. कन्हैयालाल केवट@8225027272
Posted on: Jan 11, 2018. Tags: GULAB BANSI SONA KANKER SONG VICTIMS REGISTER
नशा हे नाश कर देगा फिरोगे दाने-दाने को, कटोरा हाथ में होगा कोई न देगा खाने को...गीत -
तहसील-नैनपुर, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से कलीराम धुर्वे एक नशा विरोधी गीत सुना रहे है:
नशा हे नाश कर देगा फिरोगे दाने-दाने को-
कटोरा हाथ में होगा कोई न देगा खाने को-
दारु की कर्म हार बेला दारू जो पीवे यार-
मिट जाए जिन्दगी के डेरा रे-
हायेगा ना हिगा दारु जो पीवे यार-
मुह के बाड तोडले महुआ गिराते-
वैसे गिरा दई तोला...
Posted on: Jan 11, 2018. Tags: KALIRAM DHURWEY SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Our handpump got repaired few weeks after CGnet report, thanks...
पटेलपारा ग्राम-बड़ेकमेली, जिला-दन्तेवाडा (छत्तीसगढ़) से सोमाराम तामू (सरपंच) बता रहे है कि उनके गाँव बड़ेकमेली के पटेलपारा में अर्जुन के घर के पास का हैण्डपम्प कई महीने से खराब था उसकी शिकायत उन्होंने कई P.H.E. एवं D.C. को भी आवेदन देकर किया था लेकिन कोई ध्यान नही दे रहे थे तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक संदेश रिकॉर्ड किया रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों ने अधिकारियों के ऊपर दबाव बनाया तो उसके 4 सप्ताह बाद उनके पारा का हैण्डपम्प बन गया है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर के दबाव डाला और उन अधिकारियो को वे धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. सरला श्रीवास@9479416334.
Posted on: Jan 11, 2018. Tags: HANDPUMP SOMARAM TAMU SONG VICTIMS REGISTER WATER
बिना बुलाये जे हर जाथे हंसाई होथे रे...छत्तीसगढ़ी गीत-
जिला-बेमेतरा (छत्तीसगढ़) से दिनेश चंद्राकर एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं. जब आप किसी के घर कार्यक्रम में बिना बुलाये जाते है तो उसका क्या परिणाम होता है इस कविता के माध्यम से व्यक्त किया है:
बिन आदर के न्यौता दुःखदाई होथे रे-
बिना बुलाये जे हर जाथे हंसाई होथे रे-
हंसाई होथे रे भरमाई होथे रे-
महा मुनि के कथा हे भाई कथा हे वेद पुराई-
बिन आदर के न्यौता दुःखदाई होथे रे-
बिना बुलाये जे हर जाथे हंसाई होथे रे...
Posted on: Jan 11, 2018. Tags: DINESH CHANDRAKAR SONG VICTIMS REGISTER
जय-जय सितला दाई हो...सितला माता गीत -
ग्राम-खड्गाँव, दल्ली राजहरा, जिला बालोद (छत्तीसगढ़) से दीनदयाल रंगारे एक भक्ति गीत सुना रहे है:
जय-जय सितला दाई हो-
जय अँगर मोती माई हो-
तोरे चरणों में शिश नवाऊँ-
जय-जय सितला दाई हो...
