सुन रे संगी साथी मोर गा, या दुनिया बिरंगी हवे रे...मौसम गीत
ग्राम-हर्चोका, पोस्ट-माडीसरई, तहसील-भरतपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से रामकलेश एक गीत सुना रहे हैं :
सुन रे संगी साथी मोर गा,या दुनिया बिरंगी हवय रे-
नदिया के पानी संगी कल-कल छल-छल आये गा-
रूखवा राई हरे, भरे,सबके मन मोहाये गा-
मिलजुलकर राई लगाव गा-
पानी ला रोक-रोक के,रूखवा खेती खूब करव गा-
वही खेती मा संगी मै जैविक खाद धरो गा-
पर्यावरण बचाओ और सुख पाओ गा-
रूखवा राई लगाओ सभी मन और सावन गाँव गा...
Posted on: May 11, 2017. Tags: RAMKALESH KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
रेत और पत्थर पर लकीर की कहानी...
दो मित्र घूम रहे थे, सफर के बीच उन लोगो में कुछ विवाद हो गया और एक दोस्त दूसरे दोस्त को थप्पड़ मार दिया जिस व्यक्ति ने थप्पड़ खाया था वो बहुत दुखी हुआ और बिना कुछ कहे उसने घटना को रेत में लिख दिया.फिर उन्होंने स्नान करना निश्चित किया और जिस व्यक्ति ने थप्पड़ खाया था वह दलदल में फंस गया और डूबने लगा परन्तु उसके साथी ने उसे बचा लिया, बच जाने के बाद उसने उस घटना को एक पत्थर पर पोत दिया | जिस दोस्त ने थप्पड़ मारा था और डूबने से बचाया था उसने पूछा मैंने तुम्हे चोट पहुँचाया था तुमने रेत पर लिखा और जब तुम्हारी जान बचाई तो पत्थर पर अंकित कर दिया ऐसा क्यों? उस दोस्त ने उत्तर दिया जब हमे कोई दुःख पहुंचता है तो हमे उस घटना को रेत पर लिखना चाहिए और जहाँ क्षमा या करुणा युक्त हवा है उसे मिटा दे और जब कोई हमारे साथ अच्छाई करे तो उसे पत्थर पर अंकित कर देना चाहिए जहाँ किसी प्रकार की हवा उसे न मिटा सके |
Posted on: May 11, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
सीजीनेट रिपोर्ट के बाद आश्वासन के बाद भी हैण्डपम्प नहीं खुदवाया गया, कृपया फिर से फोन करें...
ग्राम-देवरी, पोस्ट-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया समस्या बता रहे हैं कि वार्ड नंबर-1 में पानी की समस्या है ग्रामीणों को पानी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है डेढ़ से दो किमी दूर नाले या नदी से पानी लाया जाता है गावं में एक कुआ है जो सूख चूका है ,अधिकारी आये भी और जांच किये और आश्वासन देकर चले गए कि वर्षा के बाद बोर हो जाएगा लेकिन दूसरा वर्षा का समय आ गया लेकिन समस्या पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गयी है इसलिए सीजीनेट के सथियों से अनुरोध कर रहे हैं कि अधिकारियों पर फोन करके दबाव बनाये जिलाधिकारी@9893509012, S.D.M.@09424166557, P.H.E.@ 9424252366. कैलाश@9644545195
Posted on: May 11, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
सहजन के फूलों से जायकेदार सब्जी बनाने की विधि...
सहजन स्वादिष्ट होने के साथ सेहत से भरपूर है. 400 ग्राम सहजन के फूल, 5 लहसुन की कली, एक हरी मिर्च, एक टुकड़ा अदरक, हल्दी, तेल, आधा कप मटर, 2 कटे टमाटर, आधा कप टमाटर, दही, नमक स्वादानुसार- सर्वप्रथम सहजन के फूलों को दो-तीन बार पानी में धोये ,इसके बाद फूलों को पानी में उबाले जब पत्ती नरम हो जाए तब पानी निचोड़ ले | कडाही को गैस में रखकर तेल गरम करे इसके बाद लहसुन की कलियों को बारीक काटकर डालें ,तडकने के बाद उसमें 2 कटे हुए टमाटर,हरी मिर्च,अदरक कटी हुयी हल्दी नमक डालें ,टमाटर नरम होने के बाद उसमें उबाले हुए सहजन के फूल व आधा कप टमाटर, व मटर डालें 5-7 मिनट तक धीमी आंच में पकाएं इसके बाद उसमें दही मिलाकर उतार लें। माला धुर्वे@7582859962
Posted on: May 11, 2017. Tags: MALA DHURVE SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में पाठशाला है पर चारदीवारी नहीं है, मवेशी घुस जाते हैं, अधिकारी अनुरोध नहीं सुनते...
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, विकासखंड-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट बता रहे है कि उनके गाँव में प्राथमिक पाठशाला है लेकिन उसमे चारदीवारी नहीं है जिसके कारण सभी परेशान है,आवारा मवेशी विद्यालय के अन्दर घुसकर लगे पेड़-पौधों का नुकसान करते हैं रसोई में जाकर गंदगी फैलाते हैं इन पड़-पौधों को छात्र व अध्यापकों ने मिलकर रोपा था कई बार शिक्षा समिति, ग्रामसभा में प्रस्ताव रखा गया तथा जनपद विधायक तक शिकायत की गयी लेकिन आज तक कोई भी कारवाई नहीं की गयी है,इसलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे हैं कि अधिकारियों से बात करके दबाव बनाएं सचिव@8462810579, जिला सीईओ@9753725845, जिलाधिकारी@9425168667. केवट@8225027272
