हमारें गांव का मांदर पारा में हैण्डपंप खराब हो गया है, बोलने पर भी कोई ध्यान नहीं दे रहें है, कृपया

ग्राम पंचायत-ककालगुर, मांदरपारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से विश्नाथ नाग बता रहें है की उनके गांव का मांदर पारा में हैण्डपंप खराब हो गया है 20-25 घर का बस्ती है, वहा के लोगों ने नाला का पानी पीते है, इसके लियें उन्होंने हैण्डपंप सुधार के लिये आवेदन किया, लेकिन अभी तक कोई कारवाही नहीं हुआ हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9406381413, सरपंच@7647027844, उपसचिव@7587775251, CEO@8959393222.

Posted on: May 02, 2022. Tags: BASTAR PROBLEM DARBHA HANDPUMP VISHVNATH NAG WATER

मेरे भारती आशीष पाये...गीत-

जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सैते दुग्गा एक गीत सुना रही हैं:
मेरे भारती आशीष पाये हर एक दिल में-
ईमान रहे अपने देश की भलाई करते रहें-
सी जी नेट में हम काम करते रहें-
अपने देश की भलाई करते रहें-
मेरे भारती आशीष पाये हर एक दिल में...

Posted on: Apr 26, 2022. Tags: CG NARAYANPUR SAITE DUGGA SONG

पीड़ितो का रजिस्टर:छत्तीसगढ़ में जमीन न होने के कारण तेलंगाना जाना पड़ा-

ग्राम-केशवपुरम,ब्लॉक-मांगपेटा,जिला-मुलुगु (तेलंगाना) से मडावी पवन बता रहे है कि छत्तीसगढ़ में उनके परिवार के लिए जमीन न होने के कारण 2003 को छ;ग से दुसरे राज्य तेलंगाना चले गए है,20 साल से खेती कर रहे जमीन को तेलंगाना सरकार ने उनके जमीन पर पौधारोपण लगा रही है उन्हें अब खेती करने के लिए जमीन नहीं कुली मजदूरी करके अपना और परिवार का जीवन यापन चला रहे है | जमीन कब्जे के साथ-साथ महा के अनुसार वहां की सरकार उन्ही आदिवासियों से पैसे भी ले रही है

Posted on: Apr 19, 2022. Tags: . KESHVAPURAM MADAVU PAVAN MANGAPETA MAOIST MULUGU REGISTER TG VICTIM

लता मंगेशकर बारे में बता रहे हैं

रीवा,मध्य प्रदेश से जगदिश जी लता मंगेशकर के जीवन पर जानकारी दे रहे है

Posted on: Apr 04, 2022. Tags: HINDI MADHYA PRADESH REWA

छात्रवृत्ति 2: इसरो-यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम युविका (YUVIKA) 2022

विवरण:
इसरो-यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम युविका (YUVIKA) 2022, विज्ञान के छात्रों के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उभरते रुझानों के बारे में युवाओं में जागरूकता पैदा करने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस, इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन (इसरो) की एक पहल है।

मानदंड:
यह भारत के किसी स्कूल में 1 मार्च 2022 को कक्षा 9 में पढ़ने वाले उम्मीदवारों को दिया जाता है।

इनाम/लाभ:
वैरिएबल अवार्ड्स

अंतिम तिथि:10-04-2022
आवेदन कैसे करें:इसके लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
आवेदन लिंक:www.b4s.in/cgs/YSY7

Posted on: Mar 31, 2022. Tags: SCHOLARSHIP

« View Newer Reports

View Older Reports »