होली तिहार आगे संगी...होली गीत-
जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व एक होली गीत सुना रहे हैं:
होली तिहार आगे संगी, होली तिहार आगे संगी-
होली बड़े मजेदार, होली बड़े मजेदार-
फागुन के मस्त महीना-
फागुन राजा है हमार, बाजा थे मादर नगाड़ा-
जम्मू पारा थे गोहार, होली तिहार आगे संगी-
रुख राई मन घरो झूमें रे,
मगन चिरई अऊ काग, गाँव-गाँव शहर-शहर मा-
जगह-जगह होये फाग-
होली तिहार आगे संगी होली तिहार आगे संगी...
Posted on: Jun 18, 2022. Tags: CG HOLI RAJNANDGAON SONG
नारी का भाग्य भगवन तूने कैसा बनाया है...गीत
महिमा यादव, ग्राम-महुपारा, टिसली, जिला- गाजीपुर (उत्तरप्रदेश) से सीजी नेट के श्रोताओं को नारी के संबंध में गीत सुना रहे हैं-
नारी का भाग्य भगवन तूने कैसा बनाया है-
द्रौपदी जैसी नारी को कौरव ने सताया है – उनके पति ने उनको जुहा एन हराया है – नारी का भाग्य भगवन तूने कैसा बनाया है-
कलियुग में नारियों को दहेज ने सताया है...
Posted on: Jun 18, 2022. Tags: GHAZIPUR SONG UTTARPRADESH
हमारे गांव में तीन हैंडपंप ख़राब है, कृपया मदद करें-
सादे मरकाम, ग्राम-कुडुमखोदरा, पंचायत-बीसपुर, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है| हैंडपंप ख़राब होने के कारण लोगों को पानी नहीं मिल पता है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक नहीं बना है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@8236074362, सरपंच@9691410078, सचिव@9406286648.
Posted on: Jun 18, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER
IMPACT: सीजीनेट में रेकॉर्ड करने के पश्चात् ट्रांसफार्मर लग चुका है...
ग्राम-सिवनी, तहसील-जैतहरी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश)से गयानी श्रीवास जी सीजी नेट के श्रोताओं को बता रहे हैं कि, मेरे गाँव में बिजली के लिए ट्रांसफारर्मर नहीं था इस कारण सीजी नेट में सन्देस रिकार्ड करवाया था| सन्देस रिकार्ड के 12 दिन बाद ही ट्रांसफार्मर लग चुका है व बिजली भी मिलने लगी है| इन्होंने सीजी नेट के श्रोताओं व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया है| संपर्क नंबर@6256136201.
Posted on: Jun 18, 2022. Tags: ANUPPUR IMPACT JAITHARI MP
रोड कि बहुत समस्या है लोगों को बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत दिक्कत होती है,
ग्राम पंचायत-कुम्हारसाडरा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोनू पोयाम बता रहे हैं उनके गांव में रोड कि बहुत समस्या है लोगों को बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत दिक्कत होती है, इसके लिए उन्होंने आवेदन किये हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई हैं, इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर रोड बनवानें में मदद करें: संपर्क नंबर@6263130302, सरपंच@7697581341, सचिव@9479033485.
