Impact: लॉकडाउन के दौरान भोजन ख़तम हो गया था, सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद मिल गया...

प्रदीप वाडेकर वागेली पुणे महाराष्ट्र से बता रहे है कि लोकडाउन के कारण उनके यहाँ भोजन ख़त्म हो गया था, उसके कारण परेशान थे मदद के लिए हमने सीजीनेट स्वर में संदेश रिकॉर्ड कराया, सन्देश रिकॉर्ड करने के 10 दिन बाद मुझे भोजन मिल गया | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की : संपर्क नम्बर@9503122512 (167103)

Posted on: Jun 05, 2020. Tags: CORONA IMPACT PRADEEP VADEKAR PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER

रीवा : मैं क्वारनटाईन में हूँ, मेरे साथ परिवार के लोग भी है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...

ग्राम-चौकिया, पंचायत-डभौरा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से राकेश कुमार यादव बता रहे है कि लॉकडाउन में पंजाब में फंसे थे, किसी तरह से अपने पैसो से घर पहुँच गए है और अभी क्वारनटाईन में है उनके साथ परिवार के लोग भी है एक साल का छोटा बच्चा भी है, उनके परिवार के लिए राशन और बच्चे के लिए पोषण आहर की मांग कर रहे है,सरकार कोई मदद नहीं कर रही है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@628401590. (169229)

Posted on: Jun 05, 2020. Tags: CORONA PROBLEM RAKESH KUMAR YADAV REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

जो भी शहरो से गाँव में आये है वे 14 दिन क्वारनटाइन में नहीं रह रहे वे जल्दी घर चले जा रहे हैं...

ग्राम-डभौरा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से उषा जी स्वास्थ्य शिविर लगाने के लिए निवेदन कर रही है वे कह रही हैं कि जो भी शहरो से गाँव में आये है वे लोग बराबर 14 दिन क्वारनटाइन में नहीं रहे है कोई 7 दिन कोई 3 दिन तो कोई 6 दिन रहकर घर चले जाते है, अभी आंधी तूफान बारिश का समय है तो उनको पंचायत भवन या सरकारी स्कूल में क्वारनटाइन में रखकर उनकी जांच की जाये और उनके लिए खाने पीने की व्यवस्था भी नहीं है, इसलिए स्वास्थ्य विभाग से निवेदन कर रही है कि खाने पीने की व्यवस्था बनाई जाए और गाँव-गाँव में जाकर शिविर लगाया जाये और उनकी जांच की जाये | BMO जवा@8319634072. संपर्क नम्बर@9752437223

Posted on: Jun 04, 2020. Tags: CORONA PROBLEM REWA MP SONG USHA VICTIMS REGISTER

Impact : लॉकडाउन में मथुरा रिफायनरी में फंसे थे सीजीनेट में शिकायत करने पर सही सलामत घर पहुँच गए...

संतोष कुमार यादव ग्राम फुलमजरा जिला रीवा मध्य प्रदेश से बता रहे है कि वे उत्तरप्रदेश में मथुरा रिफायनरी के 9 नंबर गेट में लोकडाउन के कारण फंसे थे,पर अभी हम लोग अपना घर आ गए है, सीजीनेट में रिपोर्ट करने के बाद मथुरा के कलेक्टर ने उनके लिए वाहन की व्यवस्था की और उन्हें बॉर्डर तक छुड़वाया | उनको घर आने में दो दिन का समय लगा | रास्ते में खाने पीने की भी सुविधा मिलती रही पर हम लोग अपनी सुरक्षा के हिसाब से बाहर का भोजन नहीं ग्रहण किये और सही सलामत गाँव पहुच गये है, लोगो का मदद भी मिला धन्यवाद सभी को, संपर्क @6398610380.

Posted on: Jun 04, 2020. Tags: CORONA IMPACT MATHURA UP SANTOSH YADAV SONG VICTIMS REGISTER

हम लोगो को 15 रूपये दिन के हिसाब से मजदूरी दिया गया, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है...

ग्राम-कनईसांगवा, जिला-डिंडोरी मध्यप्रदेश से संतोष अहिरवार के साथ रवि कुमार, मंगल सिंह, माखन सिंह हैं अभी वे लोग विधायक निवास में है बता रहे है कि कूप निर्माण में काम किये थे जो कि 15 रूपये दिन के हिसाब से मजदूरी भुगतान किया गया है | उसकी शिकायत उन्होंने जिला में, जनपद में, विधायक के पास किये पर कोई सुनवाई नहीं हुआ है और निजी स्वार्थ के लिए रोजगार सहायक ने स्टाप डेम को तोड़ दिए और रोजगार सहायक के द्वारा ही 15 रूपये दिन के हिसाब से मजदूरी भुगतान किया गया है |  उसकी जांच की मांग कर रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके इसकी जांच करवाई जाए : जिला कलेक्टर@6266562658, जिला CEO.@9977538625, सांसद@9868180495, विधायक नम्बर@9424383999,  संपर्क नम्बर@9340155810, 9424399043.

Posted on: Jun 04, 2020. Tags: DINDORI MP MANGAL SINGH RAVI KUMAR SONG VICTIMS REGISTER WAGE PAYMENT PROBLEM

« View Newer Reports

View Older Reports »