सरपंच, सचिव ने दबाव डाला तो शौचालय बनवाया पर साल भर हो गए अब तक पैसा नहीं दिया...

ग्राम पंचायत-सौतार, पोस्ट-परसवार खुर्द, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गाँव के रजन बता रहे है कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण किया गया है, सरपंच सचिव ने कहा था कि शौचालय बना लो आप को पैसे मिल जायेंगे, परन्तु साल भर हो गया पैसा अभी तक नहीं दिया गया, योजना के तहत निर्माण के बाद लाभार्थी के खाते में पैसा डाला जाता है, लेकिन अभी तक पैसा नही दिया गया है, इसीलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है कि, कृपया ज्यादा से ज्यादा दिए गये नम्बरों पर फोन करे ताकि पैसे मिल सके-सरपंच@9977461198,सचिव@7692876138,
CEO@9165689001. अधिक जानकारी के लिए पूरणराम@8719912843

Posted on: Mar 28, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

दुनिया क्यों भटकती है , दिनरात अँधेरे में...गीत

ग्राम-पनवारखुर्द, तहसील-त्योंतर, जिला-रीवा (म.प्र.) से मनुलाल वर्मा एक गीत सुना रहे हैं :
दुनिया क्यों भटकती है , दिनरात अँधेरे में ...२
गरीबों की बारात है, दिनरात अँधेरे में!!
दुनिया क्यों भटकती है , दिनरात अँधेरे में
इस दुनिया में दो गरीब हैं , एक कन्या और एक गौ ...२
दुनिया क्यों भटकती है , दिनरात अँधेरे में
कन्या को चाहे जहाँ भेज दो, दिन रात अँधेरे में !!
दुनिया क्यों भटकती है , दिनरात अँधेरे में
दिनरात अँधेरे में ...

Posted on: Mar 27, 2018. Tags: Mannulal Verma SONG VICTIMS REGISTER

दया देके जाना बाबा, तोरे आये है शरण में, दया देके जाना...शिव भक्ति गीत

ग्राम पंचायत-कर्चोलापारा,पोस्ट-गोविन्दपुर, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामलखन एक शिव भक्ति गीत सुना रहे है:
दया देके जाना बाबा, तोरे आये है शरण में,दया देके जाना-
दया देके जाना भोला, तोरे आये है शरण में,दया देके जाना-
बाबा के सिर में जटा मुकुट है, जटवा में गंगा की धारा-
दया देके जाना गुरु,तोरे आये है शरण में,दया देके जाना-
बाबा के माथे में, चन्दन की माला,कानों में बिच्छु की बाला-
दया देके जाना बाबा, तोरे आये है शरण में,दया देके जाना...

Posted on: Mar 27, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

जब राजा ने दरबार में विद्वानों से पूछा मरने के बाद आत्मा स्वर्ग या नर्क में जाती है...कहानी

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ीयारी एक कहानी सुना रहे है:
एक राजा था, उसके दरबार में बड़े बड़े विद्वान बैठे थे, राजा ने उनसे पूछा कि मरने के बाद किसकी आत्मा नर्क में जाती है, और किसकी आत्मा स्वर्ग में जाती है, कोई उसका जवाब नही दे पाया, वही राजा के दरबार में काम करने वाली महिला बोली आपके इस प्रश्न का जवाब मेरी ८ वर्ष की पोती देगी राजा ने कहा उसे बुलाया जाए दरबार हाजिर 8 वर्ष की बालिका को वही दोहराया गया, बच्ची ने जवाब दिया की जो व्यक्ति श्मशान में बैठे किसी व्यक्ति की बुराई करे और यह बोले की अच्छा हुआ मर गया, उस व्यक्ति की आत्मा मरने के बाद नर्क में जाती है, इस कहानी से यह सीख मिलती है कि किसी की बुराई मत करो|

Posted on: Mar 26, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER

6 वर्षो से हैंडपंप खराब है, हम ग्रामीण कुंए का गन्दा पानी पीकर बीमार पड़ते है, कृपया मदद करें...

परसवार खुर्द, पंचायत-सौतार, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण बता रहे है वार्ड क्रमांक ८ में २०-२५ परिवार है, यहाँ पर पिछले 5-6 वर्षो से हेण्डपंप खराब है, ग्रामीण कुएं का गन्दा पानी पीने को मजबूर है,जिससे गाँव के लोग बीमारी से पीड़ित रहते है, ग्रामीणों की मांग है कि नया खनन कर हेण्डपंप लगाया जाये, कई बार सरपंच सचिव एवं P.H.E विभाग को मौखिक एवं लिखित आवेदन कर चुके है, लेकिन अभी तक नही बना है, सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कृपया ज्यादा से ज्यादा फोन कर दबाव बनाए ताकि ग्रामीणों को पीने के पानी की सुविधा मिल सके-सरपंच @9977461198, सचिव@7692876138, PHE@8120171919. ग्रामीण पूरणलाल@8719912843.

Posted on: Mar 26, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »