मेरे राशनकार्ड के लिए आवेदन देते देते थक गए हैं, लेकिन कोई अधिकारी ध्यान नहीं देते-

ग्राम पंचायत-कुम्हार साडरा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) सुक्कोपारा से कुमा कवासी बता रहे हैं उनका राशन कार्ड नहीं बना है, जिससे राशन नहीं मिलता और राशन कार्ड नहीं होने से किसी सरकारी योजना का लाभ भी नहीं मिलता, बनवाने के लिए उन्होंने दो महीना पहले लोक सुराज में भी आवेदन दिया, इसके अलावा कई जगह पर आवेदन दिया है, लेकिन अधिकारी अभी बनाने का नियम नही है बोलकर गुमराह करते हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारीयों से बात कर समस्या का हल करने में मदद करे:सरपंच@7697581341, सचिव@9479033485, संपर्क नंबर@6265910136.

Posted on: Jun 17, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG KAWASI KUMARAM KUMHARSADRA PROBLEM RATION CARD

सीसी रोड नहीं होने के कारण ग्रामीण परेशान हैं, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-भोपालपटनम, गोसा पारा, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से समईया गोटा बता रहे हैं उनके पारा में सीसी रोड की बहुत समस्या है बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत समस्या होती है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9691549414.

Posted on: Jun 17, 2022. Tags: BIJAPUR CC ROAD CG PROBLEM SAMIYA GOTA

सहकार रेडियो: स्वर-सुनील शुक्ला

नमस्कार दोस्तो, सहकार रेडियो के कार्यक्रम “कहानियों का कारवां” में आज सुनिए असग़र वजाहत जी की कहानी “लकड़ी के अब्दुल शकूर की हंसी”| स्वर और चित्रांकन है प्रयागराज (इलाहाबाद), उत्तर प्रदेश से जूही शुक्ला का|

https://www.sahkarradio.com/chart/story-lakdi-ke-abdul-shakoor-ki-hansi-asgar-wajahat/

Posted on: Jun 16, 2022. Tags: RADIO SAHKAR

गांव के लोगों की 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, कृपया मदद करें

ग्राम पंचायत-सिलपुमेडा, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से सुनील कुमार गावड़े बता रहे हैं, गाँव में पानी की समस्या है, निवासी झरिया से पानी लाते हैं, 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है| नहाने के लिये गाँव में बने छोटे तालाब का उपयोग करते हैं पीने की पानी मुख्य समस्या है| उनका कहना है कि लोगो ने इसके लिये आवेदन किया है, लेकिन काम नहीं हो पाया है| निवासी सोलर पंप लगवाना चाहते है| जिससे पानी की सुविधा हो सके| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने के लिये मदद करें| सरपंच@7828989473, सचिव@9399134286, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Jun 16, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM

गांव में रोड खराब है, लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-छतैनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से आशीष कुमार बता रहे हैं उनके गाँव में रोड की समस्या है, तीन सौ घर की बस्ती है लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है, मेन रोड से सड़क की दूरी 1 किलोमीटर है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@8269736942, परियोजना अधिकारी@9993537264.

Posted on: Jun 16, 2022. Tags: CHHATAINI MP PROBLEM REWA ROAD

« View Newer Reports

View Older Reports »