स्वास्थ्य स्वर : नेत्र विकार का घरेलू उपचार-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल नेत्र विकार का घरेलू उपचार बता रहे हैं, भृंगराज के पत्ती को छाव में सुखाकर चूर्ण बना लें, उसके बाद 10 ग्राम शहद और गाय का घी 3 ग्राम मिलाकर 40 दिनों तक सेवन करने से लाभ हो सकता है, दवा का सेवन रात में सोने से पहले करना है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
Posted on: Jul 11, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
सब कुछ तुम छोड़ देना सब कुछ तुम भूल जना रे मानवा....इशू भक्ति गीत-
पूनम देवागन, बैकुण्डपुर जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से हमारे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को एक ईशु भक्ति गीत सुना रही है:
सोने का घडा कोने में पड़ा-
इशू तेरे याद में मुझे गाना-
गाना ही पड़ा हो..हो..हो..हो..
लाला..लाला..लाला..लाला..
सब कुछ तुम छोड़ देना-
सब कुछ तुम भूल जना रे-
मानवा इशू तेरे याद में-
ईशु तेरे प्यार में रे....CS
Posted on: Jul 11, 2020. Tags: BAEKUNDPUR KORIYA CG HINDI SONG PUNAM DEWAGAN SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गूलर का औषधीय उपयोग...
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल गूलर का औषधीय उपयोग बता रहे हैं, गुर्दा रोग या भगंदर रोग में गुलर के दूध को रुई में भिगोकर उस स्थान पर लगाने से आराम हो सकता है, दूसरा गूलर के दूध को 10 – 20 बूंद जल में मिलाकर पीने से बबासीर और रक्त विकार में आराम मिल सकता है संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
Posted on: Jul 11, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
Impact : संदेश रिकॉर्ड करने के बाद रोजगार सूची में नाम जोड़ दिया गया...
ग्राम पंचायत-जोलगी, तहसील-भरतपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से आनंद प्रसाद यादव बता रहे हैं उनका नाम रोजगार सूची से काट दिया गया था तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, अब उनका रोजागर सूची में पुनः जोड़ दिया गया है इसलिये वे मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9165957842. (AR)
Posted on: Jul 10, 2020. Tags: ANAND YADAV CG IMPACT STORY KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का घरेलू नुस्खा-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, तुलसी के पत्ते 4 नग, नीम के पत्ते 4 नग, गिलोय 10 ग्राम, लौंग 2 नग, इलायची 2 नग, जीरा 5 ग्राम, हल्दी एक चुटकी, सोंठ एक चुटकी लें, सभी को 300 ग्राम पानी में डालकर उबालें जब पानी 150 ग्राम रह जाये उसे हल्का ठण्डा कर लें और चाय की तरह सेवन करें, लाभ हो सकता है : संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
