15 साल से रोड नहीं, बारिश में आवागवन में होती है समस्या...कृपया मदद करें-

ग्राम-कुर्रेनार, पंचायत-नयानार, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट स्पथानीय निवासियों रसराम, शिलों, जयावती, रामवती सलाम, अमरवती, लक्ष्मण के साथ में बता रहे है की उनके गांव में 15 वर्ष हो गया लेकिन रोड नहीं बना है जिसकी लम्बाई 7 किलोमीटर है| बारिश के दिनों में कीचड़ होने से गाँव से बहार का रास्ता बंद हो जाता है और बीमार हो जाने से अस्पताल पहुँचने में दिक्कत होती है| जिसके सम्गाँबन्वध में सरपंच एवं सचिव के पास आवेदन दिया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे, इसलिए सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे है कि दिये गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या को निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क सचिव श्रीमती संगीता उसेंडी@7647086740, CEO@9425263888, कलेक्टर@9425205669, लकेश कुमार सलाम@6267534247,

Posted on: Dec 22, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER

काम किये 4 साल हो चुके हैं आज तक पैसा नहीं मिला...

ग्राम-एडापाल, पंचायत-तुरठा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सियाराम पोटाई, रोहित यादव, गिरती सलाम, बोहडू, रामनाथ पोटाई, और समरत पोटाई बता रहे हैं उन्होंने रोजगार गारंटी योजना में काम किया था उनके साथ गांव के कई लोगो ने काम किया था, किसी का पैसा मिला किसी का नहीं मिला है, काम किये 4 साल हो चुके हैं पैसा नहीं मिलने से जीवन यापन करने में दिक्कत होती है अधिकारियों के पास आवेदन करने पर गुमराह करते हैं इसलिये वे सभी सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर मजदूर का पैसा दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर/ रोहित यादव@7640814288. सरपंच@7489432403, सचिव@7999160704, CEO@9425263888, कलेक्टर@9425205669.

Posted on: Dec 19, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

डबरी निर्माण में काम किये थे 3 साल से पैसा नहीं मिला-

ग्राम-कलेपाल, पंचायत-तुरठा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से चंदन बघेल और मनीराम कुसराम बता रहे हैं उन्होंने डबरी निर्माण में काम किये था जिसका मजदूरी भुगतान नहीं हुआ है काम किये 3 साल से ज्यादा हो चुके हैं पैसे के लिये आवेदन करते हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सुधीर कचलाम/संपर्क नंबर@6260578641. सरपंच@7489432403, सचिव@7999160704, CEO@9425263888.

Posted on: Dec 19, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

पारा में हैण्डपंप से लाल पानी निकलता है लोग नाला का पानी उपयोग करते हैं-

ग्राम-पोंगारपाल, पंचायत-आमासरा, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से मंगाय दुग्गा और रूपसाय सलाम बता रहे हैं डोंगरीपारा में हैण्डपंप से लाल पानी निकलता है लोग नाला से पानी लाते है नाले का पानी उपयोग करने से सर्दी, खासी, मलेरिया जैसी बीमारी हो जाती है उन्होने इस संबंध में सचिव सरपंच के पास आवेदन किया लेकिन उस पर काम नहीं हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं दिये नंबरों पर बात कर हैण्डपंप बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर/चैतराम दुग्गा@7587762114, सरपंच@7076579885, पवन कुलदीप/ सचिव@9479023981, PHE@9425593923.

Posted on: Dec 18, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

शौचालय अधूरा है बहार शौच के लिये जाना पड़ता है...

ग्राम-बड़ेकमली, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से तीजाराम कचलाम और सुनीता बता रहे हैं कि गांव में शौचालय अधुरा पड़ा है किसी का गड्ढा नहीं है, किसी का शौचालय ठीक नहीं है, शौच के लिये बाहर जाना पड़ता है शौचालय निर्माण में काम किये थे उसका पैसा भी नही मिला है उन्होंने सचिव सरपंच के पास शिकायत किया लेकिन कार्यवाही नहीं हो रही है इसलिये सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे हैं दिये नंबरो पर अधिकारीयों से बात कर काम को पूरा कराने और काम का पैसा दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर/सुनीता देवी@7647837154. सरपंच@9406128329, सचिव@9406354499.

Posted on: Dec 18, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »