हमारे गांव में 20 साल से पानी की समस्या है, नाले से पानी उपयोग करते है...मदद की अपील-
ग्राम-सीताराम पुरम, पंचायत-अर्जनवाडा, विकासखण्ड-पालवेंचा, जिला-भद्रादी कोठागुडेम (तेलंगाना) से ग्रामवासी बता रहे हैं| उनके गांव में पानी की समस्या है| गांव में 34 घर है| लोग नाले से पानी लाकर उपयोग करते हैं| ये समस्या 20 साल से बनी है| लेकिन आज तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर गांव में हैण्डपंप लगवाने में मदद करें : सरपंच@9652719673, कलेक्टर@9440366555, CEO@9705161754. संपर्क नंबर@9705424030.
Posted on: May 27, 2019. Tags: BHADRADI KANHAIYALAL KEWAT KOTHAGUDAM SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER
बांस का यह सुन्दर मनभावन घर सभी प्रकार से सुरक्षित वा सुसज्जित होता है...
ग्राम-मामिलगूडेम, पंचायत-मल्कानपल्ले, ब्लाक-नेपलपल्ले, जिला-कोटागुडम, (तेलंगाना) से लक्ष्मण बता रहे हैं, वे पहले छतीसगढ़ में स्थायी निवासी था| परन्तु खेती करने के वास्ते वे अभी तेलंगाना में रह रहे हैं | जहाँ अभी वे बांस के लकड़ी का घर बनाकर रह रहे हैं|लगभग अभी वहां 47 घर हैं जो छत्तीसगढ़ से गये हुए हैं| वे खेती करते हैं और दोनों फसल उगाते हैं| यह बांस वे जंगल से लाते हैं| जिसमे शासन के द्वारा रोक लगाया जाता है पर घर बनाने के लिए बात करते हैं, तो उन्हें छोड़ दिया जाता है| किसी प्रकार के परेशानी नही करते हैं| बांस का यह सुन्दर मनभावन घर सभी प्रकार से सुरक्षित वा सुसज्जित होता है|
Posted on: May 25, 2019. Tags: KOTAGUDAM LAKSHMAN NEPALPALLE SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER
शौचालय बनवाओ, नाहक समय ना गवाईयो...बुन्देलखंडी स्वच्छता गीत
ग्राम+पोस्ट-बांदकपुर, जिला-दमोह (मध्यप्रदेश) से संतोष भारती एक बुन्देलखंडी भाषा में स्वच्छता गीत सुना रहे हैं:
शौचालय बनवाओ, नाहक समय ना गवाईयो-
तारी घर की इज्जत देश की है शान-
शौच जाए बहार तो हो रही हैरान, लाज उनकी बचाओ-
गांधी जी का सपना स्वक्ष हो भारत देश-
आज हम दे रहे घर-घर संदेश-
स्वक्ष होवे सारे गांव, रोशन होवे नाव...
Posted on: Sep 09, 2018. Tags: BUNDELKHANDI DAMOH MP SANTOSH BHARATI SONG VICTIMS REGISTER
कोन स्यात में बढई कक्का, अरे जब कुर्सी बना के धर दई...बुंदेलखण्डी गीत
ग्राम+पोस्ट-बांदाकपुर, जिला-दमोह (मध्यप्रदेश) से संतोष भारती बुंदेलखण्डी भाषा में एक गीत सुना रहे है:
कोन स्यात में बढई कक्का, अरे जब कुर्सी बना के धर दई-
अरी तोरी अक्कल खोह का कहिए, तेस ते आफत कर दई-
जब से प्रजा तंत्र जो आओ, पांच साल में होत चुनाव-
अरे तूड़ोभव कुर्सी को भाव, जो पा जावे छोड़त नईया-
अरे चुंबक सी फिट कर दई, तोरी अक्कल खोका कईए तेस से आफत कर दई-
जो बन जावे नोकर चाकर, बदल जात कुर्सी वो पाकर...
Posted on: Sep 08, 2018. Tags: BUNDELKHANDI DAMOH MP SANTOSH BHARATI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गांव की रोड बहुत खराब है बरसात के दिनों स्कूल और अस्पताल जाने में बहुत दिक्कत होती है...
ग्राम-पुसगुट्टा, पोस्ट-पानावर, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से दामू गुंडरु बता रहे है कि उनके गाँव में पहुँच मार्ग बहुत ख़राब है बरसात के दिनों में स्कूल के बच्चों को स्कूल जाने में और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने में बहुत दिक्कत होती है इसके लिए पंचायत में भी आवेदन किया है. ग्रामसभा और जिला कलेक्टर जनदर्शन में भी आवेदन दिया लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे केवल आश्वासन देते हैं | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात करके कृपया हमारी मदद करें: पंचायत सचित@9406137325, जनपद C.E.O@9753724383, कलेक्टर@9425584388. दामू गुंडरु@9424520839
