अल्ले नानो केला आयवो नोनी केला...गोंडी गीत
ग्राम पंचायत-बड़े किलेपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से समलू जी एक गोंडी गीत सुना रहे हैं:
अल्ले नानो केला आयवो नोनी केला-
नानो ली वैया नानो ली वैया-
अल्ले नानो केला आयवो नोनी केला-
नानो ली वैया नानो ली वैया...
Posted on: May 17, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG GONDI SONG
बस्तर के लोगों को जॉब नहीं मिलता
ग्राम पंचायत गोड्यापाल (स्कूल पारा) विकास खंड-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कृष्ण कुमार बता रहे है यहाँ के युवा बेरोजगार हैं|रोजगार नही मिल ने के कारण लोग आक्रोश है| यहाँ के मूल निवासी को नौकरी ना देकर बाहर के लोगों को दिया जाता है|बस्तर के लोग बहुत गरीब हैं और अपने फसल को बेचकर बच्चों के किताब पेंसिल खरीदते है|इनकी पढ़ाई करते हैं,और अंत में कोई नौकरी नहीं मिलती तो लोग आक्रोश होकर नक्सल विचारधारा की और प्रभावित होते है|इन्हे यदि रोजगार मिला जाता तो ऐसी समस्या नहीं होती|यहाँ की कंपनियों में बाहर के लोग ही जॉब में है|संपर्क नंबर@9406115509.
Posted on: May 17, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG JOB KRISHANKUMAR GOTYAPAL PROBLEM
पुल नहीं होने के कारण लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम-नागटोका, पंचायत-मूतनपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मांगो पदामी बता रहे हैं उनके गांव में पुलिया की बहुत समस्या है, लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, दिए गयें नंबरों पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@6260098471, सरपंच@7587885318, सचिव@7697581375.
Posted on: May 16, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG DAM PROBLEM
सीसी रोड नहीं होने के कारण लोगों को बहुत परेशानी होती है...कृपया मदद करें-
ग्राम-डोकम, पंचायत-बिरंगाली, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गाँधी कवासी बता हैं, उनके गांव में सीसी रोड की बहुत समस्या हैं, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं, गाड़ी मोटर नही चल पाती हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें हैं लेकिन अभी तक नही बना हैं, वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7974825407, सरपंच@8815430157, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: May 16, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CC ROAD CG PROBLEM
हमारे गाँव में सीसी रोड की समस्या है, बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत समस्या होती है...
ग्राम पंचायत-तिरथुम, स्कूल पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र पोयाम बता रहे हैं उनके गांव में सीसी रोड कि बहुत समस्या है बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| 49 घर कि बस्ती है, इसके लियें उन्होंने सचिव सरपंच को आवेदन किये हैं लेकिन कोई कार्यवाही नही हो रही है| इसलिए वे साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7828989473, कलेक्टर@8458956694, CEO@9406016762.
