Impact : लॉक डाउन में फंसे हैं राशन की समस्या हो रही थी अब मिल गयी है...

कोतमा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से रवीन्द्र साहू बता रहे हैं कि वे छत्तीसगढ़ के
जांजगीर चांपा जिले के रहने वाले हैं वे लॉक डाउन में फंस गये हैं, जिस जगह पर वे रुके हैं वहां राशन की समस्या हो रही थी इस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया, जिसके दुसरे दिन अधिकारियों के मदद से उनको राशन मिल गया हैं इसलिये वे सीजीनेट मदद करने वाले साथियों और जिला अधिकारी को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@6269358757.

Posted on: Apr 09, 2020. Tags: ANUPPUR CORONA IMPACT STORY MP RAVINDRA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

राशन कार्ड बनवाने के लिये आवेदन देते हैं लेकिन काम नहीं होता...मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-पकरिहा, पोस्ट-बदरा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से अजय कुमार साहू बता हैं वे दिव्यांग है आँख से देख नहीं सकते हैं उन्होंने कई बार राशन कार्ड बनवाने के लिये आवेदन किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, अधिकारियो का कहना है शादी होने के बाद राशन कार्ड बन सकता है| राशन कार्ड नहीं होंने से किसी योजना का लाभ नहीं मिल पाता है इसलिये अजय सीजीनेट सुनने वाले सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7828001378. सरपंच@8964940440 सचिव@8839335589.

Posted on: Apr 08, 2020. Tags: AJAY KUMAR SAHU ANUPPUR MP PDS PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

उठो जागो भईया रे उठो जागो भईया...गीत-

ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी कोरोना पर एक गीत सुना रहे हैं:
उठो जागो भईया रे उठो जागो भईया-
आगे विदेशी बीमारी-
मोर भईया गा आगे विदेशी बीमारी-
ये कोरोना हईया आय रे कोरोना हईया आय-
करलो चिन्हारी नार नारी-
चोरी चोरी चुपके आवय...

Posted on: Apr 07, 2020. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI CORONA MP SONG VICTIMS REGISTER

Impact : राशन की समस्या थी अब मिल गयी है मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद...

ग्राम-चंदार, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कैलास कुमार कोल बता रहे हैं कि उन्हें राशन की दिक्कत थी जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था जिसके बाद उनको राशन मिल गया है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@9179476356.

Posted on: Apr 07, 2020. Tags: ANUPPUR IMPACT STORY KAILASH KOL MP PDS SONG VICTIMS REGISTER

संकट के कटाईया बड़ा देव जान बचा दे न...गीत-

ग्राम पंचयत-जमुड़ी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से लक्ष्मण सिंह एक कोरोना गीत सुना रहे हैं:
संकट के कटाईया बड़ा देव जान बचा दे न-
संकट के हराईया बड़ा देव जान बचा दे न-
गाँव-गाँव मा ठाकुर देवता शेर दाई लडवासिन-
छुआ छूत के है बीमारी करोना माता है विदेशिन-
संकट के कटाईया बड़ा देव जान बचा दे न...

Posted on: Apr 05, 2020. Tags: ANUPPUR LAKSHMAN SINGH MP SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »