यीशु मसी तेरा जैसा है कोई नही...मसीह गीत-

राँची (झारखण्ड) से संतोष महतो एक मसीह गीत सुना रहे हैं:
यीशु मसी तेरा जैसा है कोई नही-
तेरे चरणों में झुके असमान-
महिमा गाये जमीन-
आये हो सदा-
तू राजाओ का है राजा-
तेरी महिमा होवे सदा-
तू है प्रभु हमारा खुदा-
यीशु मसी तेरा जैसा है कोई नही...(AR)

Posted on: Apr 13, 2021. Tags: JH RANCHI SANTOSH MAHTO SONG

उड़ जाये मोर मन के चिरैया...गीत-

ग्राम-मंदरा गोढ़ी, जिला-जांजगीर चांपा, छत्तीसगढ़ से हेमंत श्रीवास एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
उड़ जाये मोर मन के चिरैया-
कहदे माया के संदेश तै उड़ जा-
घड़ी घड़ी सुरता आथे-
तबो ले मन बैरी नई माने मोर... (AR)

Posted on: Apr 04, 2021. Tags: CG HEMANT SHRIWAS JANJGIR CHAMPA SONG

नइ है रे पानी गाँव के मूल निवासी...गीत

जिला-अनुपपुर, (मध्यप्रदेश) से संत कुमार धुर्वे एक गीत सुना रहे हैं-
तरी-हरी नाना रे मोर नाना सुआ ना-
देखि आबे गाँव के तकलीफ-
हाय मोर भैया रे – रोड मा घुमे शहर मा घुमे-
घूमता दफतर आफिस मा-
गाँव मा जाके तय देख-
बिजली सड़क नही है-
नइ है रे पानी गाँव के मूल निवासी... ( MS)

Posted on: Mar 31, 2021. Tags: ANUPPUR CG KUMAR MP SANT SONG

ऐसा देश है मेरा...गीत-

ग्राम-लफंदा, पंचायत-जतरी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से संतोष कुमार कुसवाहा एक गीत सुना रहे हैं, जिसके बोल हैं,” ऐसा देश है मेरा” | अपने गीत संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|

Posted on: Mar 27, 2021. Tags: MP REWA SANTOSH KUSWAHA SONG

हैण्डपंप टूटा है, बनवाने के लिये आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती-

ग्राम-डभौरा, अम्बेडकर नगर, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से प्रशांत साहू बता रहे हैं, मोहल्ले का हैण्डपंप 15 दिनो से ख़राब है, जिसके कारण पानी की समस्या हो रही है| इस संबंध में सी एम हेल्पलाइन में आवेदन किया गया था लेकिन निराकरण नहीं हुआ | उनका कहना है, अधिकारी द्वारा सी एम हेल्पलाइन में जानकारी दी गयी है कि समस्या हल करा दिया गया है जबकि समस्या अभी भी बनी हुई है| हैण्डपंप टूटा हुआ है| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: ठेकेदार@8435977660, मिस्त्री@6262482864. संपर्क नंबर@6260316920. (186539) (AR)

Posted on: Mar 23, 2021. Tags: MP PHE PRASHANT SAHU PROBLEM REWA

« View Newer Reports

View Older Reports »