जगमग दीया जल उठे द्वार-द्वार चमकी दिवाली...गीत

विवेक कुमार अहिरवार, ग्राम सरईमाल, पोस्ट-चांदवानी, जिला-डिंडोरी (म.प्र.) से एक गीत सुना रहे है:
जगमग दीया जल उठे-
द्वार-द्वार चमकी दिवाली-
खीर बतासा बांट रहे है-
अम्मा सबको भर-भर थाली-
झूम-झूम के हँसते गाते-
दौड़-दौडकर दीप जलाते-
सबको फुलजड़ी खिलौने-
बच्चे बाजारों से लाते...

Posted on: Feb 11, 2018. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VIVEK KUMAR AHIRWAR

सिंहासन हिल उठे राजवंशों ने भृकुटी तानी थी...कविता

जिला डिंडोरी मध्यप्रदेश से संतोष कुमार अहिरवार एक कविता सुना रहे हैं :
सिंहासन हिल उठे राजवंशों ने भृकुटी तानी थी – बूढ़े भारत में आई फिर से नयी जवानी थी – गुमी हुई आज़ादी की कीमत सबने पहचानी थी – दूर फिरंगी को करने की सबने मन में ठानी थी – चमक उठी सन सत्तावन में, वह तलवार पुरानी थी – बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी – खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी...

Posted on: Feb 09, 2018. Tags: SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

सुनो-सुनो सब चतुर सुजान...गीत

संतोष अहिरवार ग्राम-सरईमाल, विकासखंड-समनापुर, जिला-डिंडोरी (म.प्र.) से बोल रहे है कि आज की दुनिया डिजिटल इंडिया है अपने को परिवर्तन करना और परिवर्तन लाना आज की विशेष आवश्यकता है उसी के सम्बन्ध में एक गीत सुना रहे है:
सुनो-सुनो सब चतुर सुजान-
लईका सयान लगा के ध्यान जय गंगा-
सुनो-सुनो दुनिया के हाल-
नर नारी के बिगड़े चाल जय गंगा-
कपटी हो गए सब नर नारी...

Posted on: Feb 07, 2018. Tags: SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

माधव गति तुम्हार नही जानी...भजन

जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से छमरुलाल एक भजन गीत सुना रहे हैं :
माधव गति तुम्हार नही जानी – सतयुग में हरिश्चंद्र भए राजा सत्य में सत्य बखानी – चाहे बसे हैं काशी डोमघर भरत नीच घर पानी – त्रेता में रावन भए राजा सोने के लंका बखानी – एक लाख पूत सवा लाख नाती औ लकड़ी कोऊ नही लानी – द्वापर में दुर्योधन राजा चक्र चले आसमानी – उड़ उड़ मर गए कुरुक्षेत्र में रह गए नाम निशानी...

Posted on: Feb 03, 2018. Tags: SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

हमारा गाँव में पहुँच मार्ग नहीं है, गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने में दिक्कत होती है...

ग्राम-सरईमाल, ब्लाक-समनापुर, जिला-डिंडोरी (म.प्र.) से गाँव के साथी चमन सिंह, बता रहे है कि मानिकपुर से वनग्राम बिजा टोला तक रोड नहीं है जबकि रोड का सर्वे 4-5 साल पहले हो गया है, अगर गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाना है तो समय पर नहीं पहुंच पाते है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर रोड बनवाने में मदद करें : कलेक्टर@8085452555, समनापुर C.E.O.@9981001500, सरपंच@7354908395, सचिव@9088861539, रोजगार सहायक@7694911492. संतोष अहिरवार@9285137689.

Posted on: Jan 28, 2018. Tags: SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »