किसान स्वर: बलरामपुर में बारदाना नहीं है, धान खरीदी नही हो रही है, किसान परेशान है...

बलरामपुर, (छत्तीसगढ़) से दिलीप जयसवाल बता रहे है कि पिछले 10 दिनों से धान खरीदी हो रहा है वहां बारदाना, खत्म हो गया है और उसके कारण धान खरीदी रुक गया है जबकि 30 जनवरी तक ही धान खरीदी होना है ऐसे किसान अपना धान समर्थन मूल्य पर नही बेच पा रहे है| जबकि अब समय भी ज्यादा नही बचा है और इस बीच बहुत सी छुटियाँ भी है उसके वजह से धान खरीदी बंद रहेगा अगर ऐसा ही चलता रहा तो सरकार का ये दावा है कि किसान का धान समर्थन मूल्य पर ख़रीदा जायेगा लेकिन ये संभव नही लग रहा है सरकार को इस दिशा में ठोस पहल करना चाहिए. दिलीप जयसवाल@9399359895.

Posted on: Jan 16, 2018. Tags: DILIP JAISWAL SONG VICTIMS REGISTER

दुर्गावती महारानी हमारे गोंडवाना के रानी...गोंडवाना गीत -

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से प्रमिला मरकाम और सुशीला एक गोंडवाना गीत सुना रही है:
दुर्गावती महारानी हमारे गोंडवाना के रानी-
महाराजा संग रामसहाय के-
दुर्गावती मैं पतोह हूँ हमारे गोंडवाना के रानी-
महाराजा संग तिरत की बेटी-
दुर्गावती महारानी हमारे गोंडवाना के रानी...

Posted on: Jan 16, 2018. Tags: PRAMILA SUSHILA SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : सदा सुहागी फूल का पत्ता और काला कोरिया की छाल से शुगर का उपचार...

ग्राम-रामपुर, पोस्ट-पुरी, थाना-चारामा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से रामूराम लाठिया मधुमेह या शुगर की बीमारी का उपचार बता रहे है शुगर की बीमारी के लिए सदा सुहागी के फूल का पत्ता होता है उसको पीसकर पाउडर बनाना है उसके साथ एक और जड़ी उसका नाम काला कोरिया का छाल है उन दोनों को मिलाकर सुबह-सुबह दूध के साथ खाली पेट खाना है और उसको खाने के एक घंटा बाद खाना खा सकते है और उसको रेगुलर एक महीने तक खाने से शुगर की बीमारी में मदद करता है, इस तरह हमारे आसपास के जंगल में बहुत से वनस्पति हैं जिनका उपयोग स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जा सकता है. बस्तीराम नागवंशी@9425648073.

Posted on: Jan 16, 2018. Tags: RAMURAM LATHIYA SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

हम लोगो का नाम सूची में नहीं है इसलिए पेंशन नहीं मिलता पर हमें पेंशन मिलना चाहिए...

ग्राम-रूपपुर, पोस्ट-बसंतपुर, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अली मोहम्मद (उम्र 65) बता रहे है कि वे और उनके जैसे कई बुज़ुर्ग गरीब हैं और उनको वृद्धावस्था पेंशन मिलना चाहिए पर जब वे ग्राम सभा में बोलते है कि हम सब लोगो का पेंशन दिया जाए तो अधिकारी बोलते है कि 2002 के सूची में नाम नही होने के कारण नही बन रहा है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि नम्बरों में बात कर पेंशन दिलवाने में मदद करें: सरपंच@9977921045, उपसरपंच@9617544908, सचिव@8370057831, 7772018087, कलेक्टर@8462900200. अली मोहम्मद@7354140229.

Posted on: Jan 15, 2018. Tags: ALI MOHAMMAD SONG VICTIMS REGISTER

चुन-चुन करके चिड़िया तिनका, अपना नीड़ बनाती है...प्रेरक कविता -

जिला-बडवानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक कविता “चलते रहो” सुना रहे है:
चुन-चुन करके चिड़िया तिनका, अपना नीड़ बनाती है-
नन्ही से चीटी को देखो, हरदम चलती जाती है-
मधुमक्खी ने कण-कण, -करके अपना छाता जोड़ा-
गिर-गिरकर भी ऊपर चढ़ना, मकड़ी ने कब छोड़ा-
घूम-घूम कर धरती कैसे दिन और रात बनाती-
लगा-लगा सूरज के चक्कर, सुंदर ऋतु लाती...

Posted on: Jan 15, 2018. Tags: SONG SURESH KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »